scriptश्रीराम यज्ञ में गूंजेंगी लख्खा के भजनों की सुर लहरियां | Lakhkha's hymns presentation Shri Ram Yajna yagya | Patrika News
टीकमगढ़

श्रीराम यज्ञ में गूंजेंगी लख्खा के भजनों की सुर लहरियां

लक्ष्मण द्वारा नाक काटने के प्रसंग का अद्भुद मंचन

टीकमगढ़Apr 10, 2018 / 12:18 pm

vivek gupta

Lakhkha's hymns presentation Shri Ram Yajna yagya

Lakhkha’s hymns presentation Shri Ram Yajna yagya

टीकमगढ़. ..श्रीराम महायज्ञ में सोमवार को संतों व भक्तों का यहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सुबह 8 बजे से यज्ञाचार्य श्रीतिधर द्विवेदी वेदाचार्य द्वारा मंडप पूजन एवं हवन का कार्य संपन्न हुआ। मुख्य यजमान यादवेन्द्रसिंह, रविन्द्र सिंह सपत्नीक सहित अन्य जजमानों ने पंचकुंडीय हवन में मंत्रोच्चार के बीच आहूतियां दी। हजारों की संख्या में दूर-दूर से आए भक्तों ने हवनवेदी की परिक्रमा कर धर्मलाभ लिया। हवनवेदी परिक्रमा का दौर देर शाम तक चलता रहा।
महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इसके बाद वृंदावन धाम से आई टीम ने रावण की बहन शूर्पनखा की प्रणय निवेदन और लक्ष्मण द्वारा नाक काटने के प्रसंग का अद्भुद मंचन किया। दर्शकों ने खूब आनंद लिया। उधर धूप में धुनी रमाए बाबा साधना में लीन नजर आए। वहीं यज्ञ परिसर से बाहर मेले में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग परिवार सहित खरीदारी व झूले चकरी का आनंद ले रहे हैं। परिसर में बने एक अन्य पाण्डाल में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक निरंतर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन दस हजार अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

भजनों में खूब गोते लगाए श्रोतागण
पवन तिवारी ने रविवार रात भजन संध्या में श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान पागल बाबा ने खूब नृत्य किया और भक्तों को भी नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। नृत्य के दौरान भक्तजनों ने खूब रुपए लुटाए।
मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभा रहे कार्यकर्ता
सोमवार रात तृप्ति शाक्या ने अपने भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। मंगलवार को भजन गायक लखवीरसिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे। व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं।

सर्व धर्म, समभाव की झलक
वहीं भोजन व्यवस्था में लगे कारीगर व कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। स्व. सरदार सिंह बीएड कालेज परिसर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा में सर्व धर्म समभाव की अद्भुद छंटा देखने को मिल रही है। सभी धर्म, समाज व संप्रदाय के लोग यहां पूरे उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। पूरा यज्ञ परिसर धार्मिक माहौल से आह्लादित हो रहा है।

Home / Tikamgarh / श्रीराम यज्ञ में गूंजेंगी लख्खा के भजनों की सुर लहरियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो