scriptDefense Expo 2022 : कोटा में दो दिन होगा स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन | Defense Expo 2022 in rajasthan, Indigenous defense products will show | Patrika News
कोटा

Defense Expo 2022 : कोटा में दो दिन होगा स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा जिले में पहली बार रक्षा उत्पाद मंत्रालय एवं भारतीय रक्षा उत्पादन समिति के संयुक्त तत्वाधान में 11 सितम्बर से Defense Expo 2022 का आयोजन होगा।

कोटाSep 02, 2022 / 08:32 pm

Deepak Sharma

Defense Expo 2022 : कोटा में दो दिन होगा स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन

Defense Expo 2022 : कोटा में दो दिन होगा स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन

Defense Expo 2022 : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा जिले में पहली बार रक्षा उत्पाद मंत्रालय एवं भारतीय रक्षा उत्पादन समिति के संयुक्त तत्वाधान में 11 सितम्बर से Defense Expo 2022 का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में नगर निगम दक्षिण के मीटिंग हॉल में हुई। जिसमें रक्षा मंत्रालय उत्पाद खण्ड के उपायुक्त प्रवीण कुमार सहित प्रमुख उद्यमी एवं जिले के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने कहा, Defense Expo 2022 के माध्यम से युवा स्टार्टअप को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर हो रहा है। इसमें लघु एवं मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। कोटा में देशभर के विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। इस एक्सपो के माध्यम से उन्हें रोजगार के नवीन क्षेत्रों एवं स्टार्टअप की जानकारी मिलेगी।
स्टार्टअप एवं उद्यमियों के लिए बेहतरीन अवसर
रक्षा उत्पाद मंत्रालय के उप महानिदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय डिफेंस एक्सपो में स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन, देशभर के उद्यमियों की प्रदर्शनी एवं ड्रोन शो आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसमें लघु उद्योग का रक्षा सामग्री के उत्पादन में योगदान एवं संभावनाओं की जानकारी स्टार्टअप को मिलेगी। दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा और 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 1 बजे तक सेमिनार आयोजित होगा। जिसमें भारतीय रक्षा उद्योग के साथ लघु एवं मध्यम उद्योग संग व उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे लाइव ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
12 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सेमिनार होगा। जिसमें रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में स्टार्टअप की संभावनाओं पर विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रक्षा उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा।
ये आए सुझाव
बैठक में लघु एवं मध्यम उद्योग संग के संरक्षक गोविंद राम मित्तल ने कहा, डिफेंस एक्सपो में जानकारी देने एवं सुझाव देने के लिए सेमिनार का आयोजन हो। जिसमें उत्पादन प्रक्रिया व सप्लाई चेन की जानकारी भी दी जाए। केबी नन्दवाना ने डिफेंस एक्सपो के बाद टास्क फोर्स बनाकर उद्यमियों एवं मंत्रालय के मध्य समन्वय का कार्य करने का सुझाव दिया। महेश गुप्ता ने डाटाबेस तैयार करने, रक्षा उत्पादन के पंजीयन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देने का सुझाव दिया।

Home / Kota / Defense Expo 2022 : कोटा में दो दिन होगा स्वदेशी निर्मित रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो