scriptEid Mubarak 2019: चांद के हो गए दीदार, कठोर तप के बाद अब ईद का उल्लास… | Eid Mubarak 2019 people will celebrate Wishes ramzan 2019 | Patrika News
कोटा

Eid Mubarak 2019: चांद के हो गए दीदार, कठोर तप के बाद अब ईद का उल्लास…

चमके चेहरे, बिखरेगी ईद की खुशियां..एक-दूसरे को दी मुबारकबाद…बाजारों में रौनक

कोटाJun 04, 2019 / 10:46 pm

Suraksha Rajora

Eid Mubarak 2019 people will celebrate Wishes ramzan 2019

Eid Mubarak 2019: चांद के हो गए दीदार, कठोर तप के बाद अब ईद का उल्लास…

कोटा. तप और साधना में एक माह तक मशगूल रहने के बाद ईद के रूप में खुशियों वाला मौका आ गया। मंगलवार को ईद का चांद नजर आया। अब बुधवार को ईद मनाई जाएगी। किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह के अलावा नांता स्थित ईदगाह, स्टेशन, विज्ञान नगर समेत अन्य कई इलाकों में स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करवाई जाएगी।
शहर काजी अनवार अहमद ने बताया कि किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह 8.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। विज्ञान नगर स्थित मदनी जामा मस्जिद में 8.15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
चांद के दीदार को दिखे बैताब

इससे पहले लोग चांद का दीदार करने के लिए घर व मस्जिदों की छत व मैदानों में पहुंचे। लेकिन निर्धारित समय पर चांद नजर नहीं आया। रात को जंक्शन व अनंतपुरा इलाके से चांद के नजर आने की शहादत आने के बाद शहर काजी ने बुधवार को ईद मनाने की घोषणा की। इसके बाद जैसे ही चांद के दिखाई देने की सूचना लोगों तक पहुंंची शहर में चहुंओर खुशियों की बरसात हो गई।
लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। मुंह मीठा करवाया। लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। बाजारों में रौनक बढ़ गई। घंटाघर क्षेत्र में देर रात तक खरीदारी का दौर चला। लोगों ने नमकीन, मिष्ठान सिवइयां समेत अन्य वस्तुएं खरीदी। विज्ञान नगर, घंटाघर, वक्फनगर समेत अन्य कई इलाकों में चांद नजर आने के बाद कुछ इसी तरह का आलम नजर आया।

एतकाफ से निकले

चांद के नजर आने के बाद 20वें रमजान से एतकाफ पर बैठे अकीदतमंद बाहर निकले। वे दस दिन से मस्जिद में ही इबादत कर रहे थे। चांद निकलने की घोषणा के बाद वे बाहर आए तो लोगों ने उनका इस्तकबाल किया।
बोहरा जमात ने मनाई ईद

इधर बोहरा समाज के लोगों ने मंगलवार को ईद मनाई। टिपटा व स्टेशन स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर अमन-चैन की दुआ की गई। टिपटा व स्टेशन दोनों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग लोग जमा थे। उन्होंने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं की। देर शाम तक मुबारकबाद का दौर चला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो