scriptटाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए फिलहाल नहीं देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क | Entry fee was increased from April | Patrika News
कोटा

टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए फिलहाल नहीं देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क

कोटा.मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए पर्यटकों को बढ़ाया गया शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व को अभी तक पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है, लेकिन टाइगर रिजर्व में आने वाले गराडि़या महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को शुल्क देना पड़ता है।

कोटाSep 25, 2020 / 12:18 pm

Hemant Sharma

mhtr1

टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए फिलहाल नहीं देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क,टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए फिलहाल नहीं देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क


कोटा.मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए पर्यटकों को बढ़ाया गया शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व को अभी तक पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है, लेकिन टाइगर रिजर्व में आने वाले गराडि़या महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को शुल्क देना पड़ता है। सरकार द्वारा गत दिनों बढ़ाए गए प्रवेश शुल्क के आदेशों को निरस्त कर दिया है। अब पूर्व की भांति निर्धारित शुल्क ही वसूला जाएगी। गराडि़या जाने वाले श्रद्धालुओं को क्षेत्र पर्यटकों के लिए खोलने के बाद बढ़ा हुआ शुल्क फिलहाल नहीं देना होगा। लॉकडाउन के बाद से ही गराडि़या महादेव पर भी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

गत दिनों बढ़ा दिया गया था शुल्क


प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेशों के अनुसार प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व व वन्यजीव अभयारण्यों के लिए पर्यटक प्रवेश शुल्क में वृद्धि की की थी, लेकिन अब पूर्व निर्धारित शुल्क ही वसूला जाएगा। हाल ही में बढ़ाए गए शुल्क को निरस्त करने के आदेश विभाग को मिले हैं।

शुल्क फिलहाल इस तरह


मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश शुल्क पर्यटक (प्रति व्यक्ति )

भारतीय-85
विदेशी -550
विद्यार्थी 15 रुपए

चंबल घडि़याल अभयारण्य पर्यटक (प्रति व्यक्ति )

भारतीय-55 रुपए
विदेशी-330 तथा
प्रति विद्यार्थी शुल्क-10 रुपए निर्धारित है।
वाहनों का शुल्क भी निर्धारित

वाहन प्रवेश शुल्क बस -440
जीप, कार, मिनी बस,केंटर, जिप्सी-275
ऑटो-35

बोटिंग के लिए प्रवेश

4 सीटर-220
5 से 8 सीट-440
12 सीट-680
17 सीटर-990


इनका है कहना

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के सहायक वन संरक्षक आरएस भंडारी के अनुसार एक अप्रेल से टाइगर रिजर्वों में प्रवेश का शुल्क बढ़ाया गया था, लेकिन अब इस शुल्क वृद्धि को वापिस ले लिया गया है। । जब भी टाइगर रिजर्व में प्रवेश प्रारंभ होगा, टाइगर रिजर्वों के लिए पूर्व निर्धारित प्रवेश शुल्क ही लिया जाएगा। फिलहाल तो गराडि़या महादेव क्षेत्र में भी प्रवेश वर्जित किया हुआ है।

Home / Kota / टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए फिलहाल नहीं देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो