scriptलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, कृषक आधुनिक तकनीक अपनाएं | Farmers adopt modern technology | Patrika News
कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, कृषक आधुनिक तकनीक अपनाएं

किसानों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अफीम की खेती में विभागीय प्रक्रियाओं के कारण उन्हें काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। इन जटिलताओं को दूर करवाने की आवश्यकता है।

कोटाAug 21, 2021 / 11:50 pm

Jaggo Singh Dhaker

om.jpg
कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि किसान अन्नदाता के रूप में समाज की सेवा करता है। किसान आत्मनिर्भर होगा तब ही देश सशक्त हो पाएगा। सरकार ने इसके लिए कई योजनाएं बनाई हैं। वे शनिवार को उनसे मिलने राजस्थान और मध्यप्रदेश के किसानों से संवाद कर रहे थे। किसानों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अफीम की खेती में विभागीय प्रक्रियाओं के कारण उन्हें काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। इन जटिलताओं को दूर करवाने की आवश्यकता है। बिरला ने उन्हें आश्वस्त किया कि जैसे ही वे दिल्ली लौटेंगे इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि किसान परिवारों में वृद्धि के साथ ही बंटवारे के कारण रकबा कम होता जा रहा है। ऐसे में किसान परिवारों की आय बनाए रखने के लिए हमें आधुनिक खेती की ओर आगे बढऩा होगा। किसान ऐसे बीज उपयोग करें जो कम जगह में अधिक उपज देते हों। उन्हें यह बीज दिलवाना मेरी जिम्मेदारी है।
संसदीय क्षेत्र में बांटेंगे 50 हजार फलदार पौधे
बिरला ने बताया कि पिछले दिनों पूसा के विशेषज्ञों से चर्चा के बाद उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लिए 50 हजार फलदार पौधे उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। यह पौधे दो से तीन वर्ष में ही बेहतर गुणवत्ता का फल देने लगते हैं। किसान इन पौधों को खेत की मेढ़ पर लगाकर फलों से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। संसदीय क्षेत्र में किसानों को यह पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
सर्वे के समय जागरूकता आवश्यक

अतिवृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान के संबंध में बिरला ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से हुई चर्चा के बाद केंद्र सरकार की टीम नुकसान का जायजा ले चुकी है। अब राज्य सरकार की रिपोर्ट का इंतजार है। सर्वे के दौरान ग्रामीण जागरूक रहें तथा गांव के प्रत्येक व्यक्ति को हुए नुकसान की जानकारी रेकॉर्ड में दर्ज करवाएं। सर्वे के समय दिखाई गई जागरूकता से ही किसानों और ग्रामीणों को पूरा मुआवजा मिल पाएगा।

Home / Kota / लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, कृषक आधुनिक तकनीक अपनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो