18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कजाकिस्तान से भारत आई महिला ने कलक्टर को लिखा पत्र, कहा-डॉक्टर पति करता है मेंटल टॉचर्र, प्लीज मदद करो

कजाकिस्तान निवासी एक महिला ने अपने डॉक्टर पति से परेशान होकर जिला प्रशासन से मदद मांगी है। उन्होंने कलक्टर को पत्र लिखकर बताया कि‍ पति‍ उसे मानसि‍क रूप से परेशान कर रहा है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 18, 2019

mental torture on  Kazakhstan Women

कोटा. कजाकिस्तान की मूल निवासी एक महिला ने अपने डॉक्टर पति से परेशान होकर जिला प्रशासन से मदद मांगी है। अनंतपुरा क्षेत्र में ओम अरबन हाइट्स में रह रही 29 वर्षीय महिला टिकाया वेरा ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि कोटा रह रहे संकेत यादव से काजिकस्तान में उसकी मुलाकात हुई और तीन साल पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की। उनके तीन माह की बेटी है, लेकिन शादी के बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा है। इससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गई है, इसलिए चिकित्सकीय मदद चाहिए।

BIG NEWS: खाली कर दो ये 14 गांव, जोड़े के साथ घूम रहा टाइगर, 1600 परिवार कभी भी हो सकता है शिकार

जब गुरुवार को यह पत्र कलक्टर को मेल पर मिला तो वे जयपुर जा रहे थे। उन्होंने रास्ते से ही चिकित्सा अधिकारियों को फोन पर महिला का उपचार करने और काउंसलिंग करने को कहा। इसके बाद गुरुवार को डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी और डॉ. निधि सक्सेना ने महिला के घर जाकर उपचार किया। उस समय वह बहुत घबराई हुई थी और तनाव में थी। शुक्रवार को भी डॉ. सक्सेना ने उपचार के साथ तनावग्रस्त महिला की काउंसलिंग की।

BIG News:राजस्थान में तेज धमाके के साथ चलती कार के फूट रहे टायर, ये सावधानी रख बचाएं परिवार की जान

काउंसलिंग कराई
पति से परेशान होने का हवाला देकर विदेशी मूल की महिला ने मेल भेजकर चिकित्सकीय मदद मांगी थी। इसके बाद आरसीएचओ और एक महिला डॉक्टर को उपचार के लिए भेजा। उसकी काउंसलिंग कराई गई है।
मुक्तानंद अग्रवाल, कलक्टर

Read More: कोटा में कहर बरपाकर राजवीर ने जयपुर तक बदले ठिकाने, पुलिस को दिया चकमा, फिर यूं शिकंजे में फंसा

हम खुश हैं, साथ हैं
मेरी पत्नी से मेरा कोई विवाद नहीं है, मैंने उसे परेशान भी नहीं किया। हम तीन साल से साथ हैं। पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोक झोंक चलती रहती है। हम खुश हैं, यहां चिकित्सक भी आए थे, वे भी संतुष्ट होकर गए हैं। अभी भी मैं पत्नी के साथ रह रहा हूं।
डॉ. संकेत यादव