scriptमंत्रियों की संभावित सूची में हाड़ौती से केवल एक नाम | full list of expected cabinet ministers 2018 | Patrika News
कोटा

मंत्रियों की संभावित सूची में हाड़ौती से केवल एक नाम

हालांकि इस बार संघर्ष यह भी है कि गहलोत, पायलट खेमे के कितने विधायकों को मंत्री मंडल में शामिल करेंगे।

कोटाDec 18, 2018 / 06:21 pm

shailendra tiwari

kota news

मंत्रियों की संभावित सूची में हाड़ौती से केवल एक नाम

कोटा. मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ ही राज्य में कांग्रेस सरकार औपचारिक तौर पर गठित हो चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल का गठन भी जाएगा। इस बार 2008 के मुकाबले कांग्रेस के पास अनुभवी विधायकों की कमी नहीं हैं और यही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए सबसे बड़ी राहत वाली बात है। हालांकि इस बार संघर्ष यह भी है कि गहलोत, पायलट खेमे के कितने विधायकों को मंत्री मंडल में शामिल करेंगे। हाड़ौती से कुल ५ विधायक मंत्री पद की रेस में है। हालांकि पहली सूची में केवल एक नाम को जगह मिलने की संभावना है

पहली सूची में इन्हें मिलेगी जगह
मंत्रिमंडल संभवत अनुभवी और नए विधायकों से मिलाजुला तो होगा ही साथ में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय व जातीय संतुलन वाला भी होगा। मुख्यमंत्री संभवत सी.पी.जोशी, शांति धारीवाल, बी.डी.कल्ला, जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमीन खान, परसादी लाल मीणा, परसराम मोरदिया, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, हेमाराम चौधरी और राजकुमार शर्मा, भंवरलाल मेघवाल, बृजेन्द्र सिंह ओला, दीपेन्द्र सिंह शेखावत जैसे अनुभवी विधायकों को मंत्रिमंडल की पहली खेप में ही शामिल करेंगे।
इन्हें भी बनाया जा सकता है मंत्री
इसके साथ ही लालचंद कटारिया, गोविंद सिंह डोटासरा, महेश जोशी, रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, हरीश चौधरी, मंजूदेवी मेघवाल, अमीन कागजी, प्रताप सिंह खाचरियावास, रमेश मीणा, मुरालीलाल मीणा, ममता भूपेश, शकुंतला रावत, विजयपाल मिर्धा और दानिश अबरार को भी मंत्री बनाया जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल का फैसला भी आलाकमान की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा और संभवत एक-दो दिन में ही इस संबंध में फैसला हो जाएगा।

Home / Kota / मंत्रियों की संभावित सूची में हाड़ौती से केवल एक नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो