भाजपा की ओर से गैंगरैप मामले की जांच के लिए गठित समिति की सदस्य और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा और प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज कोटा पहुंचे। यहां से शहर अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, देहात अध्यक्ष मुकुट नागर के साथ पीडि़ता से मिलने कोटा जिले के कस्बे में पहुंचे। यहां प्रतिनिधि मंडल ने पीडि़ता व उसकी मां से घटना की जानकारी ली।