scriptदक्षिण निगम में 32 वार्डों में ही चुनाव लड़ सकेंगे सामान्य वर्ग के प्रत्याशी | General candidates will be able to contest elections in 32 wards in So | Patrika News

दक्षिण निगम में 32 वार्डों में ही चुनाव लड़ सकेंगे सामान्य वर्ग के प्रत्याशी

locationकोटाPublished: Feb 28, 2020 04:40:04 pm

Submitted by:

surendra verma

– कोटा दक्षिण निगम में है महापौर की सीट सामान्य वर्ग के लिए
 

नगर निगम चुनाव......2020

दक्षिण निगम में 32 वार्डों में ही चुनाव लड़ सकेंगे सामान्य वर्ग के प्रत्याशी

कोटा। राज्य सरकार ने कोटा समेत प्रदेश के छहों नगर निगम में चुनाव की तैयारी कर ली है। चुनाव से पहले वार्डों की वर्गवार तथा महिला आरक्षण के हिसाब से लॉटरी 11 मार्च को सुबह 10 बजे निकालने की तिथि तय की है।
कोटा दक्षिण नगर निगम और कोटा उत्तर नगर निगम में कुल 150 वार्ड है। दक्षिण निगम में महापौर की सीट सामान्य पुरुष वर्ग के लिए है। इस निगम में कुल 80 वार्ड है। जिसमें सामान्य वर्ग के प्रत्याशी 32 वार्डों में ही चुनाव लड़ पाएंगे। शेष वार्ड अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो जाएंगे। इससे ज्यादा रोचक मुकाबला भी 32 वार्डों में ही देखने को मिलेगा। कोटा उत्तर निगम में कुल 70 वार्ड है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 23 वार्ड है। उधर भाजपा और कांग्रेस के नेता भी सक्रिये हो गए हैं। चुनावी रणनीति में जुट गए हैं। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से लॉटरी निकालने के संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया गया है।
जनसंख्या के आधार पर निर्धारण
दोनों निगमों में जनगणना 2011 की जनसंख्या के आधार पर कुल वार्ड संख्या में एसी, एसटी, ओबीसी व अनारक्षित वर्ग की लॉटरी निकाली जाएगी। प्रत्येक वर्ग में 1/3 महिला वर्ग के आरक्षण अनुसार वार्ड की संख्या का निर्धारण किया जा चुका है। जिन वार्डों में एससी, एसटी की जनसंख्या ज्यादा है, उनका निर्धारण इस वर्ग के लिए किया गया है।
65 से 150 वार्ड हो गए

पिछले चुनाव में 65 वार्ड थे। इस बार दो नगर निगम गठित कर दी है। अब वार्डों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। निगम में भाजपा का बोर्ड रहा है।
निगम कुल वार्ड एससी एसटी ओबीसी सामान्य वर्ग

सामान्य वर्ग – महिला सामान्य वर्ग – महिला सामान्य- महिला सामान्य – महिला

उत्तर निगम 70 16 11 5 4 3 1 15 5 35 23 12
दक्षिण निगम 80 12 6 4 4 3 1 17 11 6 47 32 15

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो