scriptदिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलमार्ग बाधित रहा | goods train derailed on the Delhi-Mumbai route, the track was blocked | Patrika News
कोटा

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलमार्ग बाधित रहा

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बुधवार को दरा के नजदीक एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इसके चलते अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके के लिए रवाना की गई। रेलमार्ग बाधित होने के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। इस मामले में रेल प्रशासन ने जांच के आदेश किए हैं।

कोटाMay 06, 2021 / 12:01 am

Deepak Sharma

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलमार्ग बाधित रहा

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलमार्ग बाधित रहा

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बुधवार को दरा के नजदीक एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इसके चलते अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके के लिए रवाना की गई। रेलमार्ग बाधित होने के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। इस मामले में रेल प्रशासन ने जांच के आदेश किए हैं। मालगाड़ी के कुड डिब्बे खाली थे और कुछ डिब्बों में माल भरा हुआ था।
घटनाक्रम के अनुसार कोटा मंडल के दरा स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े 9.30 बजे यार्ड से मालगाड़ी को निकाला जा रहा था, तभी अचानक पॉइंट पर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इसके चलते यार्ड और अपलाइन दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेक पर यातायात ठप हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। कई ट्रेनों को स्टेशनों पर रोका गया। दोपहर ढाई बजे तक ट्रेक की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन दोनों लाइनों से शुरू हो गया। रेल प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है।

Home / Kota / दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलमार्ग बाधित रहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो