scriptयहां शाम को चली 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, फिर पलटा मौसम | Heat and humidity in the day, wind relief in the evening in kota | Patrika News
कोटा

यहां शाम को चली 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, फिर पलटा मौसम

दिन में गर्मी-उमस, शाम को हवा से राहत
पारा 37 पार

कोटाSep 19, 2020 / 06:25 pm

shailendra tiwari

यहां शाम को चली 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, फिर पलटा मौसम

यहां शाम को चली 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, फिर पलटा मौसम

कोटा. सितम्बर माह आधा गुजर चुका है, लेकिन हाड़ौती में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे। मानूसन की पर्याप्त बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी का दौर चल रहा है। किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हंै। शनिवार को पारा 37 डिग्री के पार हो गया।

इससे पहले सुबह से तेज गर्मी रही। दोपहर 11 बजे तक हालात यह बन गए कि उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्मी के चलते लोग बाजारों में नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि शाम को बादल छाए और ठंडी हवा का दौर चला। उसके बाद कुछ क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट हल्की बारिश हुई।
इससे उमस का जोर और बढ़ गया। रात तक गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग ने 18 व 19 सितम्बर को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की थी। उसी के अनुसार शाम को बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे की आद्र्रता 77 व शाम को 78 प्रतिशत तक पहुंच गई। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे की रही, लेकिन शाम को 4.40 से 4.45 तक 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Home / Kota / यहां शाम को चली 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, फिर पलटा मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो