scriptWeather News : किशनगंज में सवा दो इंच बारिश | Heavy Monsoon rain in Rajasthan kota city | Patrika News
कोटा

Weather News : किशनगंज में सवा दो इंच बारिश

बारां, झालावाड़, कोटा भी जमकर बरसे मेघ

कोटाSep 26, 2021 / 10:16 pm

shailendra tiwari

Weather News : किशनगंज में सवा दो इंच बारिश

Weather News : किशनगंज में सवा दो इंच बारिश

कोटा. कोटा संभाग में रविवार को जमकर मेघ बरसे। सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। पारे में भी गिरावट आई। अब हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बारां शहर समेत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब सवा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक जिले में सर्वाधिक 56 मिमी (सवा दो इंच) बारिश किशनगंज उपखंड मुख्यालय पर दर्ज की गई।
बारां में 12, अन्ता में 16, अटरू में 3 व शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में गत 1 जून से 26 सितम्बर शाम 5 बजे तक 1163.32 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। किसानों का कहना है कि धान, सोयाबीन समेत अन्य सभी फ सलें पकाव की अवस्था में हैं और ऐसे ही बारिश होती रही तो इनके दाने सड़ जाएंगे।

कोटा शहर में भी सुबह 11.30 बजे व दोपहर 2.30 बजे तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 4.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के रामगंजमंडी, मोईकलां, सुकेत में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा।
झालावाड़ में जोरदार बारिश
झालावाड़ शहर में शाम पौने चार बजे जोरदार बारिश हुई। रीट की परीक्षा का पेपर खत्म होने के ऐनवक्त पहले बारिश हुई। इससे परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई। वहीं शनिवार देर रात करीब पौन घंटे तक मेघ गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। बूंदी, केशवरायपाटन, कापरेन में तेज बौछारें गिरी।

Home / Kota / Weather News : किशनगंज में सवा दो इंच बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो