ग्रामीणों ने बताया कि सदियों पहले किसी राजा के पुर्नजन्म के उपलक्ष्य में न्हाण निकालने की परम्परा शुरू हुई थी, तब से यह चली आ रही है। यह जुलूस न्हाण अखाड़ा बाजार पाड़ा व न्हाण अखाड़ा माली पाड़ा की ओर से अलग-अलग निकाला जाता है। इसमें दूल्हा बने युवक को गधे पर बिठाया जाता है और सहरे की जगह झाडू बंधे होते हैं। दो घंटे के जुलूस में गांव का महौल देखने लायक होता है। ग्रामीणों के अनुसार इस दिन गधे पर बैठना गर्व की बात मानी जाती है।
मोटी मछली पकडऩे को एसीबी टीम ने पहनी धोती-कुर्ता और पगड़ी, फिर भण्डारे से निकल हाइवे पर मारा छापा
पूरा गांव करता है दूल्हे की आवभगत
जुलूस के दौरान दुल्हा बनकर गधे पर बैठे युवक की बारात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई न्हाण चौक पहुंचती है। बारात में पूरा गांव शामिल होता है। नाचते-गाते लोग गघे के आगे-आगे चलते हैं। बारात के न्हाण चौक पहुंचते ही लोग दूल्हे का मुंह मीठा करवाते है, दुलार करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इसी पल से न्हाण लोकोत्सव की शुरुआत मान ली जाती है और सदस्य लोकोत्सव की तैयारों में जुट जाते हैं।
बाघिन का इंतजार कर रहे कोटा को मिली मादा पैंथर
ढूंड का न्हार्ण पर्व में अहम योगदान गधे पर बैठे दुल्हे को सैकड़ो ग्रामीण जुलूश के रूप में न्हाण चौक पर लाते है और यही से न्हाण लोकोत्सव की शुरूआत मानी जाती है। इसी दिन से न्हाण ढूंड कार्यक्रम को अंजाम देने लग लग जाते है। ढूंड का अर्थ होता है कि कई न्हाण सदस्य ढोल-ताशो के साथ शाम के समय उस घर पहुंचते है जिस घर में वर्षभर के अंदर बेटा या बेटी का जन्म होता है। वहा पर पहुंचने के बाद सभी सदस्य ढोल-नंगाड़े बजाकर काफी खुशी जाहिर करते है। उसके बाद परिवार का सदस्य न्हाण सदस्यों को खुश होकर नकद ईनाम की राशि देता है। ढूंड का न्हाण खर्च में अहम योगदान माना जाता है। कहते है कि ढूंड की शुरूआत भी न्हाण परंपरा की शुरूआत के साथ ही शुरू हुई थी।