scriptमरुस्थल से आ रही हवा प्रदेश को झुलसा रही | Hot wind coming from desert scorched Rajasthan | Patrika News
कोटा

मरुस्थल से आ रही हवा प्रदेश को झुलसा रही

सीजन में सबसे गर्म रही बीती रात

कोटाMay 23, 2020 / 06:28 pm

shailendra tiwari

रेगिस्तान से आ रही हवा प्रदेश को झुलसा रही

रेगिस्तान से आ रही हवा प्रदेश को झुलसा रही

कोटा. कोटा कोचिंग नगरी इन दिनों कोरोना वायरस के साथ गर्मी से भी जूझ रही है। लॉकडाउन 4.0 में मिली छूट के बावजूद लोग गर्मी के चलते बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, साथ ही रात भी गर्म रही। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया।

शनिवार को शहर में सुबह से ही गर्म हवा के थपड़े चल रहे। गर्मी के चलते लोग पसीने से तर हो रहे। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। गर्मी के चलते दिन में सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं। घरों में टंकियों का पानी उबल रहा। भीषण गर्मी के चलते लोगों का जी घबराने लगा है। गर्मी के चलते मनुष्य ही नहीं, वरन मूक पक्षी भी परेशान हंै।
गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्मी के चलते सुबह-शाम ही लोग घरों से निकल पा रहे। मौसम विभाग के अनुसार, हाड़ौती में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रेगिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म हवाएं लगातार प्रदेश को झुलसा रही है। हाड़ौती भी इसकी चपेट में आ रही हैं। कोटा में अगले हफ्ते तक गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 45.9 व न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटे की रही।

Home / Kota / मरुस्थल से आ रही हवा प्रदेश को झुलसा रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो