scriptमुख्य वन्यजीव प्रतिपालक करेंगे मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का भ्रमण | Inspected Ramgarh Sanctuary with Forest officers | Patrika News
कोटा

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक करेंगे मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का भ्रमण

कोटा.प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एमएल मीना ने शनिवार को रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।मीना रविवार को मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का निरीक्षण करेंगे।
 

कोटाDec 12, 2020 / 11:24 pm

Hemant Sharma

mukundara hils tiger reserve

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक करेंगे मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का भ्रमण

कोटा.प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एमएल मीना ने शनिवार को रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान रामगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य के टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव से संबंधित पहलु पर निरीक्षण किया। इस दौरान वे रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में बसे गावों में भी पहुंचे और वहां से सम्बन्धित जानकारियां जुटाई।
वह बूंदी प्रादेशिक वन मंडल के हिंडोली रेंज के वन क्षेत्रों में भी घूमे व निरीक्षण किया गया। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने कालदा माता वन क्षेत्र को भी देखा। भ्रमण के दौरान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव कोटा एसआर यादव, वन्यजीव विभाग के उप वन संरक्षक डॉ एएन गुप्ता, बूंदी के उप वन संरक्षक सुरेश मिश्रा,रामगढ़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी नीरज जैन एवं अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि गत महीनों से रामगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव भी बनाकर भेजे गए थे। वन्यजीव विभाग के मुख्य वन संरक्षक व मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्टर एस आर यादव ने बताया कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मीना रविवार को मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का निरीक्षण करेंगे।
कुछ दिन पहले एनटीसीए केप्रतिनिधियों ने भी टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया था। इसके चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि टाइगर रिजर्व में जल्द बाघों को लाकर शिफ्ट किया जा सकता है।

Home / Kota / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक करेंगे मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का भ्रमण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो