28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल क्रिकेट मैच में लगा 6 करोड़ का सट्टा, डायरियों में मिले कोटा के बड़े नाम फिर भी पुलिस नहीं डाल पा रही गिरेबां पर हाथ

आईपीएल क्रिकेट मैच में कोटा में 6 करोड़ का सट्टा लगाया गया। इसमें 12 खाईवाल गिरफ्तार हुए। पुलिस को डायरिया मिली। जिसमें कोटा के बड़े नाम सामने आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 16 May 2018, 9:10 AM IST

IPL Cricket Satta

कोटा . शहर पुलिस ने एक पखवाड़े के भीतर आईपीएल क्रिकेट के तीन मैचों में 12 खाईवालों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल और लैपटॉप के अलावा पुलिस को डायरियों में लिखा करोड़ों रुपए का हिसाब तो मिला लेकिन रकम लगाने वाले लोग कौन हैं इस बारे में पुलिस उनका पता तक नहीं लगा सकी है। जमानती अपराध और मात्र जुर्माना होने से भी पुलिस इसमें गहराई से जांच तक नहीं करती है।

Read More: राजस्थान के इस जिले में प्रेमी ने मचाया तांडव, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी हुई तो 21 मकानों को लगा दी आग, मची चीख-पुकार

आईपीएल क्रिकेट मैच शुरू होने के साथ ही शहर पुलिस अधीक्षकने सभी थानाधिकारियों व पुलिस की स्पेशल टीमों को मैचों पर निगाह रखने के निर्देश भी जारी किए थे। इसके बाद से पुलिस टीमें सक्रिय हुई और गुपत सूचनाओं के आधार पर 29 अप्रेल से 14 मई तक एक पखवाडे में तीन कार्यवाही की गई। जिनमें पुलिस ने 12 खाईवालों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 112 मोबाइल, 20 हजार नकद,कई एलईडी, लैपटॉप व अन्य उपकरण बरामद किए। साथ ही पुलिस ने तीनों मैचों में अब तक करीब 6 करोड़ का हिसाब होना बताया है।

Special News: राजावत है राजस्थान का अमर सिंह, जिसने विधायक बनाया उसे भी नहीं छोड़ा, पढि़ए किस-किस के खिलाफ उगला जहर

4 खाईवाल व 2 करोड़ का हिसाब

विज्ञान नगर थाना पुलिस ने 29 अप्रेल को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए 4 खाईवाल को गिरफ्तार कियाथा। जिनके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपए के हिसाब की रिकॉडिंग और 14500 रुपए नकद बरामद हुएथे। साथ ही 70 मोबाइल व एलईडी समेत मैच में सट्टे के काम आने वाले कई उपकरण भी जब्त किए थे। थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में हिसाब की जो रिकॉडिंग मिली है। उसकी अधिक जांच अभी तक नहीं की गई है।

Read More: राजस्थान की राजनीति में भूचाल: गुंजल के खिलाफ सड़कों पर उतरा दलित समाज, कहा-हम बताएंगे कौन है दो कोड़ी का MLA

अनंतपुरा पुलिस ने सोमवार रात को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए दो खाईवालों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 10 मोबाइल व एक हजार रुपए नकद समेत कई उपकरण बरामद किए। जबकि डायरी में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का हिसाब मिला है। मैच पर सट्टे की दस दिन में यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है।

पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली थी कि अनंतपुरा स्थित आशीर्वाद गोकुल सोसायटी में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर उप निरीक्षक रामकरण नागर के नेतृत्व में स्पेशल टीम के एएसआई कमल सिंह व दिनेश त्यागी समेत पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

Read More: राजावत का 'राजा' पर हमला: दुष्यंत बंद करो 2 लाख राजपूतों को छोड़ छोटी जातियों को ढोक लगाना

टीम जब सोसायटी के ए-103 नम्बर फ्लैट में पहुंची तो वहां रायल चैलेंज बैंगलोर व सनराईस हैदराबाद के बीच टीवी पर मैच चल रहा था। वहां दो जनें लैपटॉप पर क्रिकेट मैच में सट्टे के भाव लगा रहे थे। जिन्हें मौके से पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नाम पते आशीर्वाद गोकुल सोसायटी निवासी पवन यादव उर्फ बबलू(28) व भूपेन्द्र यादव उर्ल गोलू(21) बताया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीआई अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक हजार रुपए नकद, दस मोबाइल, लैपटॉप बरामद किए।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग