scriptजगन्नाथ ने चारों दिशाओं में किया भ्रमण…देखिए तस्वीरें | jagannath yatra celebrated in kota | Patrika News
कोटा

जगन्नाथ ने चारों दिशाओं में किया भ्रमण…देखिए तस्वीरें

हर्षोल्लास से मनाया रथ यात्रा महोत्सव
 

कोटाJul 14, 2018 / 10:09 pm

shailendra tiwari

rath yatra

जगन्नाथ ने चारों दिशाओं में किया भ्रमण…देखिए तस्वीरें

कोटा. शहर में रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। जगन्नाथ को रथ में विराजमान किया और चारों दिशाओं में घुमाया गया। अमरस, दाल चावल, मठरी व अन्य भोग लगाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की मनोरम छटा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर जयकारों से गूंजायमान हो उठे। देवस्थान विभाग से संचालित व अन्य मंदिरों में आयोजन हुए। श्री पारीक पंचायत की ओर से श्रीपुरा स्थित जगदीश मंदिर से रथ यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने भगवान जगदीश के रथ को खींचा। रथ में सवार होकर जैसे ही जगन्नाथ भ्रमण को निकले तो इन्द्र ने बरसाती बूंदों से भगवान का स्वागत किया।
20 को देशभर में थमेंगे ट्रकों के पहिये

जयकारों के बीच रथ यात्रा श्रीपुरा स्थित जगदीश मंदिर से रवाना हुई। इसमें बैण्डवादक, घुड़सवार व मनभावन झांकियां शामिल हुए। बैण्ड वादक दल छलिया का भेस बनाया…, जग में सुंदर है दो नाम..सरीखे भजनों की रसधार बहाते चल रहे थे। अन्य श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्रीपुरा से शुरू होकर कैथूनीेपोल, श्रीपुरा होते हुए मंदिर पहुंची। शोभायात्रा समापन पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
PICS : भारत माता के जयकारों से गूंजा शहीद मुकुट मीना का गांव… नम आंखों से दी श्रद्धांजलि


यहां परम्परागत आयोजन
देवस्थान विभाग से संचालित फूल बिहारी जी, दाऊजी मंदिर सूरजपोल, बृजनाथ जी घरुमथुरेश जी समेत अन्य मंदिरों में रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। देवस्थान विभाग के प्रबन्धक अश्वनी कुमार ने बताया कि इस मौके पर भगवान को रथ में विराजमान कर चारों दिशाओं में रथ को घुमाया गया और ठाकुरजी के दर्शन करवाए गए

Home / Kota / जगन्नाथ ने चारों दिशाओं में किया भ्रमण…देखिए तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो