scriptJEE Main January 2024 : चौथे दिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री आसान, मैथ्स कैलकुलेटिव रही | JEE Main January 2024, Physics, Chemistry were easy | Patrika News
कोटा

JEE Main January 2024 : चौथे दिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री आसान, मैथ्स कैलकुलेटिव रही

बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पहले सेशन जेईई मेन जनवरी 2024 की चौथे दिन की परीक्षा बुधवार को हुई। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर हुई।

कोटाFeb 01, 2024 / 12:25 am

shailendra tiwari

JEE Main January 2024 : चौथे दिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री आसान, मैथ्स कैलकुलेटिव रही

JEE Main January 2024 : चौथे दिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री आसान, मैथ्स कैलकुलेटिव रही

बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पहले सेशन जेईई मेन जनवरी 2024 की चौथे दिन की परीक्षा बुधवार को हुई। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक के आधार पर पेपर एनसीईआरटी सिलेबस आधारित रहा। दोनों पारियों में फिजिक्स व कैमिस्ट्री का पेपर आसान रहा, जबकि मैथ्स का पेपर कैलकुलेटिव रहा।

फिजिक्स

सुबह की पारी में पेपर आसान रहा। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सिलेबस से लगभग चैप्टर्स से सवाल पूछे गए थे। इलेक्ट्रिसिटी से दो सवाल आए। इसमें एक सवाल इक्विवेलेंट आर आधारित था। कैपेसिटेन्स में डाइलेक्ट्रिक पर एक सवाल आया। एमईसी से एक, ईएमआई से एक सवाल आया, जबकि मॉडर्न फिजिक्स से दो से तीन प्रश्न पूछे गए। सेमीकंडक्टर में लॉजिकगेट आधारित प्रश्न पूछा गया। शाम के पारी में भी फिजिक्स का पेपर आसान रहा।

कैमिस्ट्री

सुबह की पारी में पेपर आसान रहा। इसमें सिंगल करेक्ट में फिजीकल कैमिस्ट्री के काफी प्रश्न थे। न्यूमेरिकल भाग में इनऑर्गेनिक तथा ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री के अधिकांश प्रश्न थे। वहीं शाम की पारी का पेपर भी सुबह की तरह आसान था।

मैथ्स

सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर मध्यम स्तरीय रहा। कैलकुलेशन काफी लेन्दी रही। शाम की पारी में पेपर का स्तर मध्यम रहा। कुछ प्रश्नों में कैलकुलेशन लेंदी रही।

जेईई-मेन 2024 प्रवेश परीक्षा का 1 फरवरी अंतिम दिन है। परीक्षा समाप्ति के बाद रिकॉर्डेड रेस्पांस शीट्स तथा उत्तर तालिकाएं जारी कर दी जाएगी। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनटीए की जारी की गई सूचना के अनुसार 12 फरवरी को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Hindi News/ Kota / JEE Main January 2024 : चौथे दिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री आसान, मैथ्स कैलकुलेटिव रही

ट्रेंडिंग वीडियो