scriptजेके लोन अस्पताल: सीजेनियर वार्ड का हुआ रिनोवेशन, जल्द मिलेगी प्रसूताओं को भर्ती की सुविधा | JK Lone Hospital: Renovation of senior ward, soon the facility of admi | Patrika News
कोटा

जेके लोन अस्पताल: सीजेनियर वार्ड का हुआ रिनोवेशन, जल्द मिलेगी प्रसूताओं को भर्ती की सुविधा

कोटा जेके लोन अस्पताल में सीजेरियन वार्ड का रिनोवेशन का कार्य पूरा हो गया है। जल्द यह वार्ड प्रसूताओं के भर्ती के लिए खोल दिया जाएगा। रिनोवेशन के नाम पर इस वार्ड को दो माह से बंद कर रखा था।
 

कोटाSep 15, 2021 / 01:30 pm

Abhishek Gupta

जेके लोन अस्पताल: सीजेनियर वार्ड का हुआ रिनोवेशन, जल्द मिलेगी प्रसूताओं को भर्ती की सुविधा

जेके लोन अस्पताल: सीजेनियर वार्ड का हुआ रिनोवेशन, जल्द मिलेगी प्रसूताओं को भर्ती की सुविधा

कोटा. जेके लोन अस्पताल में सीजेरियन वार्ड का रिनोवेशन का कार्य पूरा हो गया है। जल्द यह वार्ड प्रसूताओं के भर्ती के लिए खोल दिया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दो माह से बंद इस वार्ड के रिनोवेशन के लिए करीब 23 लाख की राशि खर्च की है। वार्ड में गे्रनाइट फ्लोरिंग की गई है। सेक्शन विंडोज एलुमिनियम के लगाए गए है। सुविधाघर भी रिनोवेट किया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में गायनिक वार्डों के रिनोवेशन के लिए करीब 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। इसमें से एक सीजेरियन वार्ड तैयार हो गया। इसमें करीब 23 लाख की राशि खर्च हुई है। अब ऊपर की ओर के गायनिक वार्ड का भी जल्द रिनोवेशन करवाया जाएगा।
बेड्स की बनी थी समस्या

गायनिक विभाग के पास कुल 250 बेड है। इस वार्ड के बंद करने से 28 बेड की कमी हो गई थी। इसके अलावा गायनिक के 20-20 बेड्स के दो पोस्ट नेटल वार्ड भी शिशु रोग विभाग को दे दिए। इससे 68 बेड्स की कमी हो गई थी। इससे प्रसूताओं को भर्ती की असुविधा हो रही थी।

अस्पताल में सीजेरियन वार्ड का रिनोवेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इससे प्रसूताओं को भर्ती की बेहतर सुविधा मिलेगी। वार्ड भी संक्रमण मुक्त रहेगा।

डॉ. एचएल मीणा, अधीक्षक, जेके लोन अस्पताल

Home / Kota / जेके लोन अस्पताल: सीजेनियर वार्ड का हुआ रिनोवेशन, जल्द मिलेगी प्रसूताओं को भर्ती की सुविधा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो