scriptकुछ दिन पहले तक थे कनिष्ठ, अब हो गए सहायक अभियंता | Junior Engineers of PHED Department got benefit of promotion | Patrika News
कोटा

कुछ दिन पहले तक थे कनिष्ठ, अब हो गए सहायक अभियंता

कोटा. जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में करीब डेढ़ माह पूर्व पदोन्नत हुए कनिष्ठ अभियंताओं को गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर पोस्टिंग देने के आदेश दिए है। इन्हें अलग अलग जगहों पर सहायक अभियंता के पद पर लगाया गया है।

कोटाAug 14, 2020 / 10:04 pm

Hemant Sharma

Engineers promotion

कुछ दिन पहले तक थे कनिष्ठ, अब हो गए सहायक अभियंता

कोटा. जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में करीब डेढ़ माह पूर्व पदोन्नत हुए कनिष्ठ अभियंताओं को गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर पोस्टिंग देने के आदेश दिए है। इसमें कोटा के विभाग के कनष्ठि अभियंताओं की भी पदोन्नति की गई थी। इन्हें अलग अलग जगहों पर सहायक अभियंता के पद पर लगाया गया है।
26 जून को हुआ था प्रोमोशन

गत 16 जून को पदोन्नति समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद 26 जून को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग शासन उप सचिव प्रथम ने अभियंताओं की पदोन्नति के आदेश किए थे। इसके अन्तर्गत कोटा के अलावा अन्य जगहों के कनिष्ठअभियंताओं की भी पदोन्नति हुई थी। इन अभियंताओं को अनुसार अप्रेल 2019 से पदोन्नति का इंतजार था।
कहां किसे लगाया

पदोन्नति के बाद कोटा में मस्तराम मीणा कनिष्ठ अभियंता जेके चौकी से सहायक अभियंता के पद पर वितरण उपखंड द्वितीय विज्ञान नगर कोटा पर लगाया गया।प्रेमराज कनिष्ठ अभियंता कैथून जिला ग्रामीण उपखंड कोटा से सहायक अभियंता उपखंड अटरूए बारां में लगाया गया। दादाबाड़ी चौकी से कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता नगर खंड द्वितीय मॉनिटरिंग में लगाया गया।
हरिओम सैनी कनिष्ठ अभियंता अकेलगढ़ कोटा से सहायक अभियंता उपखंड सुल्तानपुर, शाहबाज अहमद कनिष्ठ अभियंता कनवास उपखंड सांगोद कोटा से सहायक अभियंता उपखंड सांगोद, अभिषेक मिश्रा कनिष्ठ अभियंता सांगोद उपखंड सांगोद से सहायक अभियंता परियोजना खंड द्वितीय झालावाड़ में लगाया गया है। इनके अलावा अन्य जगहों के कनिष्ठ अभियंताओं की भी पदोन्नति हुई थी।



Home / Kota / कुछ दिन पहले तक थे कनिष्ठ, अब हो गए सहायक अभियंता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो