scriptइस मामले में धौलपुर राजघराने की बहू से आगे है कोटा राजघराने की बहू… | kalpana is more reach than vasundhra | Patrika News
कोटा

इस मामले में धौलपुर राजघराने की बहू से आगे है कोटा राजघराने की बहू…

दौलत में वसुन्धरा से आगे कल्पना
 

कोटाNov 20, 2018 / 08:27 pm

shailendra tiwari

kota news

इस मामले में धौलपुर राजघराने की बहू से आगे है कोटा राजघराने की बहू…

कोटा. राजनीति में चौंकाने वाली एन्ट्री करने वाली कोटा की राजपरिवार की बहू कल्पना देवी अपनी सम्पत्ति में धौलपुर की बहू वसुन्धरा राजे से भी कोसों आगे है। देश के प्रतिष्ठित सिंधिया घराने की बेटी व धौलपुर की बहू राजे की कुल सम्पत्ति महज जहां 4 करोड़ 54 लाख 82 हजार 689 रुपए है। वहीं कोटा की राजघराने की बहू कल्पना अपने पति की सम्पत्ति के साथ 43 करोड़ 15 लाख 20 हजार रुपए की सम्पत्ति की मालकिन है। जो राजे की सम्पत्ति से करीब दस गुना है।
राजे ने जयपुर में तो कल्पना ने दिल्ली में खरीदा आशियाने
राजे के पास वर्ष 2003 से 2008 तक मुख्यमंत्री होने के बावजूद मकान व हथियार नहीं थे। राजे ने वर्ष 2010 में जयपुर की इंदिरा गांधी नगर में करीब 15 लाख रुपए का भूखंड खरीदा। जो वर्तमान में करीब 45 लाख रुपए का है। वहीं कल्पना देवी के पास गुडग़ांव में मेहरोली रोड पर अपार्टमेन्ट समेत आवासीय भवन है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। जबकि कल्पना देवी के पति इज्यराज सिंह के पास 24.54 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्ति है।
गहनों में आगे राजे
हर महिला की तरह वसुन्धरा राजे को भी गहनों का शौक है। इसके चलते राजे के पास 3 किलो 179 सोने के गहने है। जो करीब 1 करोड़ 2 लाख 45,917 की कीमत रखते है। वहीं करीब 6 लाख 28,500 के करीब 15 किलो चांदी के जेवर है। राजे के पास कुल 1 करोड़ 8 लाख 74 हजार 417 रुपए के जेवरात है। वहीं लाड़पुरा से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी के पास 1 किलो 425 ग्राम सोने के 42 लाख 75000 रुपए कीमत के जेवर है। इसके अलावा अन्य प्रकार के करीब 5 लाख रुपए समेत कुल 47 लाख 75 हजार रुपए के जेवर है। उनके पति के पास करीब 540 ग्राम सोना है जो करीब 15 लाख 12 हजार रुपए का है।
फिर बदले राजनीति के समीकरण..अब इस दिग्गज नेता ने की नामांकन वापसी की घोषणा

कार व नकदी में पीछे

वसुन्धरा राजे व कल्पना देवी दोनों राजघरानों से है। लेकिन दोनों ही के पास स्वयं की कार नहीं है। वसुन्धरा के हाथ में 1 लाख 29 हजार 830 रुपए नकद है। वहीं कल्पना देवी के पास महज 50 हजार रुपए नकद, वहीं उनके पति के पास भी केवल एक लाख रुपए नकद है।
एक नजर कुल सम्पतियों पर
वसुन्धरा राजे की चल व अचल सम्पत्ति मिलाकर कुल 4 करोड़ 54 लाख 82689 है। इसके अलावा उन पर 5 लाख 33,730 रुपए का ऋण है। वहीं कल्पना देवी की चल व अचल मिलाकर कुल सम्पत्ति 2 करोड़ 90 लाख 87000 है। जबकि उनकी पति पूर्व सांसद इज्यराज सिंह की सम्पत्ति 40 करोड़ 24 लाख 8300 रुपए हैड्ड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो