scriptकोटा में जो नाला बाढ़ में तबाही मचाता है, उसका घुमाव बदलेंगे | kota Jawahar Nagar nala news | Patrika News
कोटा

कोटा में जो नाला बाढ़ में तबाही मचाता है, उसका घुमाव बदलेंगे

नगर विकास न्यास ने काम शुरू किया तो लोग उतरे सड़कों पर

कोटाAug 13, 2020 / 05:08 pm

Ranjeet singh solanki

कोटा में जो नाला बाढ़ में तबाही मचाता है, उसका घुमाव बदलेंगे

कोटा में जो नाला बाढ़ में तबाही मचाता है, उसका घुमाव बदलेंगे

कोटा। नगर विकास न्यास ने कोटा शहर के बीच से निकल रहे सबसे बड़े नाले का घुमाव बदलने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने कागजों में ऐसा खाका बनाया है कि लोग देखकर दंग रह गए। जवाहर नगर नाले को एक मैरिज गार्डन के पास से घुमाव बदला जाएगा। इसके लिए भूमिगत नाला बनाया जाएगा। बारिश में यह नाला भारी तबाही मचाता है। जवाहर नगर के स्थानीय लोगों ने नगर विकास न्यास के सचिव को ज्ञापन देकर जवाहर नगर नाले को कॉलोनी के बीच की सड़क से भूमिगत निकालने पर विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि भूमिगत नाला निर्माण के लिए खुदाई करने से उनके मकानों को खतरा हो जाएगा। इससे आने वाले दिनों में समस्या और गहराएगी। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी को भी समस्या से अवगत कराया है।स्थानीय नागरिक रनीश गोयल, योगेश मीणा, मुकेश जैन, रूपचंद पोसवाल आदि ने बताया कि जवाहर नर नाले स्थित श्रीजी मैरिज हॉल के पीछे वाली गली में नगर विकास न्यास की ओर से सड़क के बीच भूमिगत नाला निकालने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस रोड की चौड़ाई 20 फीट है। ऐसे में नाला खुदाई होने पर मकानों को क्षति पहुंचने की संभावना है। उन्होंने काम रूकवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों से चर्चा कर ही काम शुरू करने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो