scriptकोटा मंडी 21 अक्टूबर : गेहूं, सोयाबीन व तिल्ली में तेजी रही | Kota mandi, grocery and bullion market prices | Patrika News
कोटा

कोटा मंडी 21 अक्टूबर : गेहूं, सोयाबीन व तिल्ली में तेजी रही

कोटा भामाशाहमंडी में बुधवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 50 हजार बोरी आवक हुई। गेहूं 25, सोयाबीन 150, तिल्ली 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे।

कोटाOct 21, 2020 / 07:07 pm

Haboo Lal Sharma

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 21 अक्टूबर : गेहूं, सोयाबीन व तिल्ली में तेजी रही

कोटा. भामाशाहमंडी में बुधवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 50 हजार बोरी आवक हुई। गेहूं 25, सोयाबीन 150, तिल्ली 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहुसन की आवक करीब 11000 कट्टे की रही। लहसुन बेस्ट में 500 रुपए की तेजी रही। लहसुन 2000 से 11200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। थोक किराना बाजार में मूंगफली व सोयाबीन वायदा तेज होने से खाद्य तेलों में तेजी रही।
भाव : गेहूं लस्टर 1550 से 1580, गेहूं मिल 1600 से 1630, गेहूं टुकड़ी 1650 से 1700, गेहूं बीज क्वालिटी 1700 से 1801, धान सुंगधा नया 1200 से 1700, धान पूसा 1500 से 2000, धान नया (1509) 1400 से 1700, धान (1121) 1800 से 2100, सोयाबीन नई 3500 से 4401, सरसों 4700 से 5400, मक्का 900 से 1600, अलसी 4800 से 5300, तिल्ली नई 6500 से 8800, ग्वार 3000 से 3500, मैथी 2800 से 5000, मैथी नई 5200 से 5800, जौ 1100 से 1300, ज्वार 1500 से 2000, मसूर 4000 से 5200, चना 4500 से 5050, चना मौसमी 4500 से 5200, उड़द पुराना 2000 से 6000, उड़द नया 6500 से 7200, धनिया काला 4400 से 4800, धनिया बादामी 5000 से 5400, धनिया ईगल 5400 से 6000, धनिया रंगदार 5800 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड : फॉच्र्यून 1700, चम्बल 1655, सदाबहार 1600, मयंक लोकल 1540, दीपज्योति 1615, सरसों स्वास्तिक 1970, अलसी 1890 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2440, स्वास्तिक निवाई 2255, कोटा स्वास्तिक 2120, सोना सिक्का 2330 रुपए प्रति टिन।
देसी घी : मिल्क फूड 5550, कोटा फ्रेश 5320, पारस 5350, नोवा 5280, अमूल 7050, सरस 6800, मधुसूदन 6530 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1270, अशोका 1270 रुपए प्रतिटिन।
चीनी : 3530-3560 प्रति क्विंटल

चावल व दाल : बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2200-2500, तुअर 10400-11200, मूंग 7800- 8800 मूंग मोगर 8100-9800, उड़द 8200-9200, उड़द मोगर 9000-11000, मसूर मलका 6200-6700, चना दाल 6200- 6600, पोहा 2800-3500 रुपए प्रति क्विंटल।
सोने-चांदी में तेजी

कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी में तेजी रही। चांदी 800 रुपए तेजी के साथ 62500 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 300 रुपए तेजी के साथ भाव 52500 रुपए रहे।
भाव : चांदी 62500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 52500 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 52750 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 570 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन बिका।

Home / Kota / कोटा मंडी 21 अक्टूबर : गेहूं, सोयाबीन व तिल्ली में तेजी रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो