8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चायनीज मांझा बेचने पर हो सकती है जेल

बाजारों में चायनीज मांझा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर तकरीबन 200 चाइनीज मांजे के गट्टे जब्त किए। इन्हें बाद में जलाकर नष्ट कर दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 13 Jan 2021, 5:45 PM IST

चायनीज मांझा बेचने पर हो सकती है जेल

चायनीज मांझा बेचने पर हो सकती है जेल

कोट. कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में नव नियुक्त पुलिस उप अधीक्षक जसवीर मीणा की अगुवाई में अतिक्रमण निरोधक अनुभाग व होमगार्ड के जवानों की संयुक्त टीम ने विभिन्न बाजारों में चायनीज मांझा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर तकरीबन 200 चाइनीज मांजे के गट्टे जब्त किए। इन्हें बाद में जलाकर नष्ट कर दिया। उधर भीमगंजंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को एएसपी प्रवीण जैन और पुलिस उपाधीक्षक भगवतसिंह हिंगड़ ने जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की। डीसीएम ने पुलिस ने मुनादी करवाई कि चायनीज मांझे की बिक्री पर रोक है और यदि कोई बेचता पाया गया को मुकदमा दर्ज होगा। जेल भी जा सकता है। मुनादी के बाद व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है। बोरखेड़ा में एक मांझा विक्रेता के दुकान के ऊपर बने निवास से 150 गट्टे चायनीज मांजे के जब्त किए। मीणा ने बताया कि दुकान पर टीम ने तलाशी ली, लेकिन चायनीज मांजा नहीं मिला। इसके बाद दुकान के ऊपर स्थित दुकानदार के मकान पर छानबीन की तो बड़ी मात्रा में चायनीज मांजे के गट्टे मिले। लाडपुरा, नयापुरा, खेड़ली फ ाटक, स्टेशन माचिस फैक्ट्री रोड, संजय नगर, स्टेशन मुख्य बाजार, बोरखेड़ा, डीसीएम व कंसुआ क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान निगम की टीम ने बिना मास्क पहने व्यापार कर रहे पांच व्यापारियों के विरुद्ध चालान बनाने की कार्रवाई कर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया।