scriptस्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर निगम ने पूरा बेड़ा उतारा शहर में | kota nigar nigam | Patrika News
कोटा

स्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर निगम ने पूरा बेड़ा उतारा शहर में

24 घंटे खुलेगा कंट्रोल रूम

कोटाMar 28, 2020 / 10:23 pm

Ranjeet singh solanki

स्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर निगम ने पूरा बेड़ा उतारा शहर में

स्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर निगम ने पूरा बेड़ा उतारा शहर में

कोटा।कोरोना का संक्रमण कोटा में नहीं फैले तथा लॉक डाउन में आम व्यक्ति को परेशानी नहीं हो इसके लिए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन ने पूरा बेड़ा उतार दिया है। अधिकारी से लेकर सफई कर्मचारी स्वच्छता, सेनिटाइजेशनए राशन एवं खाद्य सामग्री वितरण समेत अन्य कार्य कर रहे हैं।निगम के प्राधिकारी एवं आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि निगम की स्वच्छता टीम सबसे अधिक ध्यान स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर दे रही है। नियमित रूप से सफाई कार्य के अलावा कंट्रोल रूम तथा स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है।
24 घंटे खुलेगा कंट्रोल रूम

व्यवस्थाओं को और चाक.चौबंद बनाने के लिए निगम कंट्रोल रूम को अब 24 घंटे संचालित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को आदेश जारी कर कर्मचारियों की ड्यटी भी लगा दी गई है। नागरिक निगम से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के फ ोन नम्बर 0744.2501929 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Home / Kota / स्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर निगम ने पूरा बेड़ा उतारा शहर में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो