वहीं स्वच्छता मुहिम में प्रदेश के दो शहर जयपुर व उदयपुर ही टॉप 100 में जगह बना पाए हैं। राजधानी जयपुर ने लम्बी छलांग लगाते हुए इस बार 39वीं रैंक हासिल की, जबकि उदयपुर 85वें नम्बर पर रहा। 4041 शहरों के बीच हुए स्वच्छता परीक्षा में जयपुर ने चार हजार में से 2971 अंक और उदयपुर ने 2623 अंक हासिल किए, वहीं कोटा को २५८२ अंक मिले। हालांकि पिछली बार की तुलना में कोटा ने 240 पायदान की छलांग लगाकर यह रैंकिंग हासिल की है, गौरतलब है कि 2017 के सर्वेक्षण में कोटा 341 वें पायदान पर था।