scriptकोटा विवि: अशैक्षणिक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, दिया धरना | Kota University: Non-teaching employees go on strike, strike | Patrika News
कोटा

कोटा विवि: अशैक्षणिक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, दिया धरना

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय कोटा में मंगलवारको विभिन्न मांगों को लेकर कोटा विश्वविद्यालय अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी अशैक्षणिक कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। कर्मचारियों ने विवि परिसर में धरना दिया

कोटाJan 12, 2021 / 02:08 pm

Abhishek Gupta

कोटा विवि: अशैक्षणिक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, दिया धरना

कोटा विवि: अशैक्षणिक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, दिया धरना

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय कोटा में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कोटा विश्वविद्यालय अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी अशैक्षणिक कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। कर्मचारियों ने विवि परिसर में धरना दिया और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश बोहरा ने बताया कि सभी अशैक्षणिक कर्मचारी अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
इससे पूर्व सुबह सभी कर्मचारी परीक्षा भवन के बाहर एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाहर मैदान में धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी 23 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह का भी बहिष्कार करेंगे। धरने के दौरान संघ के सदस्य चमन तिवारी, ओपी गुप्ता, दिलीप सिंह हाड़ा, मितेश जैन, वीके देराश्री, जेके वर्मा, करण पाल सिंह, कल्पना व्यास, भगवत शर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

– यह है मांगे
– विवि परीक्षा व अन्य कार्यों के लिए मानदेय वर्ष 2016 से वर्ष 2019 तक बकाया भुगतान किया जाए।
– प्रबंध मंडल के निर्णयानुसार परीक्षा गोपनीय विभाग के अतिरिक्त कार्य कर रहे कार्मिकों को हार्ड ड्यूटी अलॉउंस दिया जाता है। उसे दिया जाए।
– विवि कार्मिकों का चुनाव समाप्त होने के बाद भी चुनाव संबंधी कार्यों के नाम पर लम्बी अविध के लिए बीएलओ के कार्यों, सहायह कर्मचारी के कार्यों के लिए निर्वाचय कार्यालय में पदस्थापित किया जा रहा है। इसे मुक्त रखा जाए।
– विवि के नियमित कार्मिकों की राज्य बीमा की कटौती किया जाना चाहिए।
– विवि के कार्मिकों को भवन निर्माण ऋण व वाहन ऋण की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है, जो अब तक लम्बित है।
– अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के लिए एक अलग से कक्ष के लिए समय समय पर मांग की जाती है, जो कि लम्बित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो