script13 ग्राम पंचायतों में महिलाएं संभालेंगी सत्ता | Lottery held for Panchayat elections | Patrika News
कोटा

13 ग्राम पंचायतों में महिलाएं संभालेंगी सत्ता

27 में से 13 ग्राम पंचायतों में इस बार गांव की सरकार की मुखिया महिलाएं होंगी। रविवार को निकाली लॉटरी में 1 एससी, 4 एसटी व 8 सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित हुई है। 237 वार्डों मेें से कई महिलाएं वार्ड पंच बनेंगी।

कोटाDec 23, 2019 / 11:08 am

Dilip

13 ग्राम पंचायतों में  महिलाएं संभालेंगी सत्ता

13 ग्राम पंचायतों में महिलाएं संभालेंगी सत्ता

रावतभाटा. 27 में से 13 ग्राम पंचायतों में इस बार गांव की सरकार की मुखिया महिलाएं होंगी। रविवार को निकाली लॉटरी में 1 एससी, 4 एसटी व 8 सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित हुई है। 237 वार्डों मेें से कई महिलाएं वार्ड पंच बनेंगी।
Read more: 25 को सूरज,26 को सूर्य ग्रहण,आग से भरी अंगूठी सा नजर आएगा सूर्य,इन 6राशियों पर ग्रहण की काली छाया
उपखंड अधिकारी कार्यालय के अनुसार एससी में गोपालपुरा, भैंसरोडगढ़ व देवपुरा आरक्षित हुआ है। भैंसरोडगढ़ में महिला एससी सरपंच बनेगी। एसटी के लिए तम्बोलिया, झालरबावड़ी, एकलिंपुरा, धावदकला, बड़ोदिया, रेनखेड़ा, कुशलगढ़, सणिता व बस्सी आरक्षित हुआ है। इसमें धावदकला, बाड़ोदिया, रेनखेड़ा व कुशलगढ़ महिला एसटी के लिए आरक्षित हुआ है। सामान्य के लिए धांगड़मऊ, श्रीपुरा, बाडोलिया, कुआखेड़ा जवाहरनगर, खातीखेड़ा, जालखेड़ा, झरझनी, राजपुरा, लुहारिया, बलकुंडी कला, बरखेड़ा, टोलु का लुहारिया व जावदा, बोराव आरक्षित हुआ है। इसमें धांगड़मऊ, श्रीपुरा, बाडोलिया, जालखेड़ा, झरझनी, राजपुरा, बलकुंडी कला व बरखेड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी तरह से ओबीसी के लिए मंडेसरा आरक्षित हुआ है।
Read more: राजस्थान के इन जिलों में सर्दी का सितम, हाड़तोड़ गलन व ठिठुरन का दौर
पांच घंटे देरी से निकाली लॉटरी
पंचायत समिति सभागार में सुबह करीब 11 बजे उपखंड अधिकारी को लॉटरी निकालनी थी लेकिन प्रशासनिक कारणों के कारण लॉटरी निकालने का समय दोपहर 3 बजे कर दिया गया। उधर लॉटरी निकालने के समय के बारे में ज्यादातर जनप्रतिनिधियों व आमजन को जानकारी नहीं थी। काफी संख्या में लोग सुबह आ गए थे लेकिन पंचायत समिति पहुंचने पर उन्हें समय के बदलाव के बारे में पता चला। उन्हें निराश लौटना पड़ा। इसके बाद शाम चार बजे बेगू उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पहुंचे। इसके बाद लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम करीब 4 बजे से सरपंचों की लॉटरी निकलना शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चली। शाम साढे छह बजे 237 वार्डों के वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली गई जो देर तक चली।
जनप्रतिनिधियों से भरा था सभागार
लॉटरी निकालने की प्रक्रिया के दौरान पंचाायत समिति सभागार जनप्रतिनिधियों से खचाखच भरा हुआ था। लॉटरी निकालने के दौरान बीच में कई बार लोगों ने तालियां बजाई तो उपखंड अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उपखंड अधिकारी के साथ तहसीलदार नारायणगिरी गोस्वामी, पंचायतप्रचार प्रसार अधिकारी सत्येन्द्र सिसोदिया, प्रधान वीणा दशोरा, रावतभाटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिल्लानी, वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि देराश्री, सरपंच बाबू मोहम्मद मंसुरी, सत्यनारायण धाकड़ सहित दोनों प्रमुख पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो