scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का कोटा से था गहरा नाता, यहीं से जनसंघ को खून-पसीने से सींच पहुंचाया बुलंदियों पर | Madan lal Saini Passes Away. Relationship with Saini Kota | Patrika News
कोटा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का कोटा से था गहरा नाता, यहीं से जनसंघ को खून-पसीने से सींच पहुंचाया बुलंदियों पर

Madan lal Saini Passes Away : kota news: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का कोटा से गहरा रिश्ता था। वे यहां जनसंघ से जुड़े और खून-पसीने से सींच बुलंदियों पर पहुंचाया। वे इससे पहले मजदूर संघ के नेता था।
 
 

कोटाJun 25, 2019 / 12:49 am

​Zuber Khan

Madan lal Saini Passes Away

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का कोटा से था गहरा नाता, यहीं से जनसंघ को खून-पसीने से सींच पहुंचाया बुलंदियों पर

कोटा. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ( Madan Lal Saini ) का सोमवार को निधन का समाचार मिलते ही कोटा के कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों ने सैनी के असमय निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
यह भी पढ़ें

बंधी के लिए खाकी ने अपनों को ही लगाया ठिकाने तो राजस्थान में ध्वस्त हुआ पुलिस का मुखबिर नेटवर्क, भरोसा उठा तो छूटे पसीने



प्रदेश प्रवक्ता व सैनी के साथ जनसंघ ( Bharatiya Jana Sangh ) से जुड़े हरिकृष्ण जोशी ने सैनी के निधन ( madan lal saini dies ) पर शोक जताते हुए कहा कि सैनी का कोटा ( kota ) से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने कहा कि जनसंघ से जुडऩे से पहले सैनी और वे मजदूर संघ ( Labor union ) में साथ-साथ काम करते थे। दोनों ने कोटा में जनसंघ से जुड़कर कार्य शुरू किया था। पुरानी यादों का ताजा करते हुए बताया कि सैनी सादगी, सिद्धांतवादी और नम्रता के धनी पुरुष थे। जब भी कोटा आते थे, उनके आवास पर ही ठहरते थे और यहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें होती थी। पूर्व विधायक भवानीसिंह राजावत, विधायक संदीप शर्मा, पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने भी सैनी के निधन पर संवेदना जताई है।
यह भी पढ़ें

दबंगों ने चोर समझ राहगीर को जमकर पीटा, खंभे से बांध मारे डंडे, महिलाओं ने चप्पलें तो युवाओं ने बरसाए थप्पड़, देखि‍ए वायरल वीडि‍यो…



महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, जिला संगठन प्रभारी हीरेन्द्र शर्मा, देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह, शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, महामंत्री अरविन्द सिसौदिया, जगदीश जिंदल, अमित शर्मा, पूर्व महामंत्री आलोक शर्मा, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश जैन दीपपुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मित्तल, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकुट नागर आदि ने भी शोक जताया है।
आपातकाल में जेल में भी रहे सैनी

मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। -वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ ( Indian Labor Union ) में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ ( All India Agricultural Laborers Union ) के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया। -1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे। -भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। ( Madan lal Saini died at delhi aiims )

Home / Kota / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का कोटा से था गहरा नाता, यहीं से जनसंघ को खून-पसीने से सींच पहुंचाया बुलंदियों पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो