scriptऐसी सुरक्षा व्यवस्था करें कि महिलाएं बेफ्रिक होकर बाजार में खरीदारी कर सकें | Make such a security arrangement that women can shop in the market wit | Patrika News
कोटा

ऐसी सुरक्षा व्यवस्था करें कि महिलाएं बेफ्रिक होकर बाजार में खरीदारी कर सकें

पुलिस-पब्लिक संवाद में गुमानपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने रखी अपनी बात

कोटाApr 09, 2021 / 10:12 pm

Ranjeet singh solanki

ऐसी सुरक्षा व्यवस्था करें कि महिलाएं बेफ्रिक होकर बाजार में खरीदारी कर सकें

ऐसी सुरक्षा व्यवस्था करें कि महिलाएं बेफ्रिक होकर बाजार में खरीदारी कर सकें

कोटा. राजस्थान पत्रिका की पहल पर पुलिस और पब्लिक के बीच सीधा संवाद कायम करने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को गुमानपुरा क्षेत्र की महिलाओं का पुलिस के साथ संवाद हुआ। इसमें महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए कानून व्यवस्था में सुधार के बारे में सुझाव रखे।
महिलाओं का कहना था कि गुमानपुरा शहर का मुख्य बाजार है। शहर के हर कोने से महिलाएं यहां खरीदारी करने आती हैं। बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे बंदोबस्त किए जाएं कि महिलाएं बेफ्रिक होकर खरीदारी कर सकें। गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज कुमार सिकरवार ने बिन्दुवार उनका जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि संवाद में जो सुझाव आएं हैं, उनकी क्रियान्विति के प्रयास किए जाएंगे।
-गुमानपुरा बाजार में शाम पांच से सात बजे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। महिलाएं खरीदारी के लिए शाम के वक्त ही जाती हैं। इसीलिए इस अवधि में महिला पुलिस की गश्त करना उचित रहेगा। – प्रिंयका गुप्ता
– छावनी बाजार में मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर से मेडिकल की दुकान तक वाहनों की रेलमपेल रहती है। इस कारण दोनों तरफ बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जाए। रात्रिकालीन गश्त बढ़े। – राजश्रीसिंह
– गुमानपुरा में वाहनों के पार्र्किंग की बड़ी समस्या रहती है। पार्र्किंग की सुचारू व्यवस्था करने से महिलाओं व यहां आने वाले ग्राहकों को आसानी रहेगी। – डोली दत्ता
– पार्कों में शरारती तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस कारण महिलाएं, बालिकाएं पार्कों में जाने से बचती हैं। पार्कों में भी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पाबंद करे। हिमानी सतवानी
– तालाब की पाल और जैन दिवाकर अस्पताल रोड पर चैन स्नैचिंग की घटनाएं अधिक होती हैं। यहां सादा वेश में पुलिस गश्त की व्यवस्था करना उचित रहेगा। सपना गुप्ता
– छावनी-कोटड़ी, रामचन्द्रपुरा में युवा पीढी नशे की लत की शिकार हो रही है। इसका कारण मादक पदार्थों की सहजता से उपलब्धता है। इनकी बिक्री पर सख्ती से पाबंदी लगे। थानों में महिलाओं की फरियाद तत्काल सुनी जाए। सुनीता व्यास
– न्यू कॉलोनी में कुछ जगहों पर शरारती युवक एकत्रित हो जाते हैं और छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। तेज गति से बाइक चलाते हैं और पीछा करते हैं। ऐसे युवकों पर पुलिस सख्ती करे। रीना शुक्ला
– गुमानपुरा पुलिस अच्छा काम कर रही है। स्कूलों और कोचिंग संस्थाओं के आसपास सादा वर्दी में पुलिस गश्त की जाए, ताकि अवांछित लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लग सके। पिंकी प्रजापति
– कोटड़ी-गोवधनुपरा में भी मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नशेड़ी आती-जाती महिलाओं पर तंज कसते हैं। रात्रिकालीन गश्त अंदर के क्षेत्रों में भी होनी चाहिए। इति शर्मा
– शॉपिंग सेन्टर, चौपाटी क्षेत्र में शाम के वक्त पुलिस गश्त हो और क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। भीड़भाड़ में फर्श छीनने जैसी घटनाएं अधिक होती हैं। यातायात सुचारू हो। प्रमिला
गश्त बढ़ाएंगे, सुझावों पर अमल करेंगे

पत्रिका की पहल पर आयोजित पुलिस-पब्लिक संवाद में महिला वर्ग के सकारात्मक सुझाव आए हैं। सुझावों की क्रियान्विति से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस और जनता के बीच दूरियां मिटेंगी और विश्वास बढ़ेगा। मनोजकुमार सिकरवार, थानाधिकारी, गुमानपुरा
सुझावों पर क्रियान्विति की बात
– पार्कों में शरारती तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। गश्त के दौरान पार्कों में भी राउण्ड किया जाएगा।

– गुमानपुरा, चौपाटी, छावनी में जाम की स्थिति पर सीआई ने कहा कि एरोड्राम सर्किल पर विकास कार्य के कारण ट्रैफिक डायवर्ट करने से थोड़ी समस्या है। शीघ्र व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
– गुमानुपरा बाजार व अन्य क्षेत्र में नियमित गश्त की जाती है। शाम के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। कोचिंग व स्कूलों के आस-पास अभया की महिला कांस्टेबल की फिर ड्यूटी लगाई जा रही है।
– मादक पदार्थों की बिक्री पर कहा कि किसी भी क्षेत्र में इस तरह की सूचना मिले तो सीधी मुझे फोन कर सकें, नाम भी गोपनीय रखा जाएगा और तत्काल कार्रवाई होगी।
– थाने में महिला फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए अलग से सेल बनाई हुई है। महिला कांस्टेबल ही बयान दर्ज करती हैं। हर फरियादी को थाने में पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है।

Home / Kota / ऐसी सुरक्षा व्यवस्था करें कि महिलाएं बेफ्रिक होकर बाजार में खरीदारी कर सकें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो