script..8 फरवरी 2014, बेटी ट्यूशन पढ़कर आई थी | man gets life term jail till death | Patrika News
कोटा

..8 फरवरी 2014, बेटी ट्यूशन पढ़कर आई थी

7 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का सवा 4 साल पुराना मामला
 

कोटाJul 23, 2018 / 08:41 pm

shailendra tiwari

rape

..8 फरवरी 2014, बेटी ट्यूशन पढ़कर आई थी

कोटा. 7 साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पोक्सो अदालत ने सोमवार को शेष प्राकृत जीवनकाल तक के लिए उम्रकैद से दंडित किया है।एक महिला ने 8 फरवरी 2014 को कैथूनीपोल थाने में रिपोर्ट दी थी कि शाम को बेटी ट्यूटन पढ़कर आई थी। रात को उसके पेट में दर्द हुआ तो पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्यूशन से आते समय जगदीश सिंह उर्फ टिल्लू रास्ते में मिला। वह उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
आरएएस अफसरों की जमाई चुनावी फील्डिंग

विशिष्ट लोक अभियोजक कमलकांत शर्मा ने बताया कि पोक्सो अदालत के विशिष्ट न्यायाधीश गिरीश अग्रवाल ने जगदीश सिंह को दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का दोषी मानते हुए शेष प्राकृत जीवनकाल तक के लिए उम्रकैद सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी किया। इसी अदालत ने दो दिन पहले भी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को भी यही सजा सुनाई थी।

Home / Kota / ..8 फरवरी 2014, बेटी ट्यूशन पढ़कर आई थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो