scriptविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत | Married woman death in suspicious circumstances in kota | Patrika News
उन्नाव

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

परिजनों ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

उन्नावOct 24, 2016 / 11:54 pm

shailendra tiwari

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसे लेकर अस्पताल में हंगामा हुआ। 

महिला के परिजनों ने देर शाम उसके पति व ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दी है। इस पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि छावनी निवासी नीतू नायक (23) की घर पर तबीयत खराब होने से ससुराल वाले उसे लेकर एमबीएस अस्पताल गए। 

वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले बिना पुलिस को सूचना दिए उसे जबरन वापस ले जाने लगे। 
एमबीएस चौकी पुलिस ने रोकना चाहा तो वे उसे वहां से लेकर घर चले गए। जैसे ही गुमानपुरा पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने उन्हें समझाया। 

इसके बाद महिला के शव को मोर्चरी में रखा गया। महिला के परिजनों को सूचना दी गई। शाम को उसके भाई अटरु थाना क्षेत्र के आटोन निवासी राकेश व जसवंत ने रिपोर्ट दी है। 
इसमें आरोप लगाया कि उनकी बहन नीतू की शादी सूरज के साथ 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। एक बार पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश की गई थी। उन्हें शक है कि उसके पति व ससुराल वालों ने ही उसे मारा है।
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट पर सूरज व अन्य जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Home / Unnao / विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो