scriptआमलेट नहीं बनाया तो लिव इन में रह रही महिला को मार डाला | men killed Wife in fight over making omelet | Patrika News

आमलेट नहीं बनाया तो लिव इन में रह रही महिला को मार डाला

locationकोटाPublished: Sep 29, 2021 08:16:26 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

रायपुर (झालावाड़). रायपुर पुलिस महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सिरपोई गूजरान निवासी सुनील कुमार जाटव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के आमलेट नहीं बनाने से खफा आरोपी ने हत्या कर दी थी। महिला आरोपी के साथ दो माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

आमलेट नहीं बनाया तो लिव इन में रह रही महिला को मार डाला

आमलेट नहीं बनाया तो लिव इन में रह रही महिला को मार डाला

रायपुर (झालावाड़). रायपुर पुलिस महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सिरपोई गूजरान निवासी सुनील कुमार जाटव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के आमलेट नहीं बनाने से खफा आरोपी ने हत्या कर दी थी। महिला आरोपी के साथ दो माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
एसपी किरनकंग सिद्दू ने बताया कि 27 सितम्बर को सिरपोई गूजरान में एक मकान में महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। मृतका की पहचान बाघेर निवासी रानी बाई (38) के रूप में हुई। मृतका के बारे में ग्रामवासियों को भी जानकारी नहीं थी। अनुसंधान में पता चला कि रानीबाई दो तीन माह से आरोपी सुनील जाटव के साथ स्वेच्छा से बतौर पत्नी रह रही थी। 26 सितंबर को सुनील अण्डे लेकर आया और आमलेट बनाने के दौरान दोनों में झगड़ा होने पर सुनील ने रानी से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए मौके पर कीटनाशक की डिब्बी खोलकर फेंक दी और फरार हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो