scriptOMG: ताे यात्रा निकालकर कर रही कांग्रेस प्रायश्चित | Minister in charge Yunus Khan spoke on development work | Patrika News
कोटा

OMG: ताे यात्रा निकालकर कर रही कांग्रेस प्रायश्चित

प्रभारी मंत्री बोले यह किसान यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस की प्रायश्चित यात्रा है। जिले का विकास छुपा नहीं है।

कोटाOct 06, 2017 / 03:25 pm

ritu shrivastav

Congress kisan nyay yatra, Rajasthan Assembly Election, Election in Rajasthan, Congress Election campaign, Congress kisan yatra, Rajasthan Congress, BJP, Jhalawar News, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Sachin Pilot, Congress state president Rajasthan

प्रभारी मंत्री युनूस खान की वार्ता

प्रभारी मंत्री युनूस खान ने गुरुवार को सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता में कहा कि सचिन पायलट की यह पदयात्रा किसानों के लिए कांगे्रस की प्रायश्चित यात्रा है। सचिन तीन दिन से पैदल चल रहे है। उनके पैरों में छाले पड़ गए है। गुरुवार को उन्होंने 18 हजार के जूते मंगाकर यात्रा शुरू की है।
यह भी पढ़ें

OMG: आधे प्याज में बनती है 78 बच्चों की सब्जी

शिलान्यास किया, कार्रवाईयां नहीं

परवन परियोजना का जिक्र करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सितम्बर 2013 में राहुल गांधी से इसका शिलान्यास तो करा दिया, लेकिन अन्य कार्रवाईयां पूरी नहीं की। अब राज्य सरकार ने सारी कार्रवाईयां पूरी कर इसका कार्य शुरू कराया। इससे पूर्व वर्ष 2009 से 2014 तक वो केन्द्र में आईटी मंत्री रहे लेकिन जिले के लिए उन्होंने क्या किया। वर्ष 2009 से 2014 तक केन्द्र में कांग्रेस रही लेकिन किसानों के लिए इस सरकार ने क्या किया। कांग्रेस के समय में ब्याज मुक्त कर्ज नहीं था जबकि भाजपा शासन में इसकी शुरुआत की गई।
यह भी पढ़ें

हैरत में पड़े अधिकरी, शर्म से झुक गए शिक्षकों के सिर

विकास के लिए 1303 करोड़ रुपए स्वीकृत

मनरेगा के कामों का जिक्र करते हुए बताया कि 5 साल में कांग्रेस के शासन काल में 6 हजार 895 कार्यों के लिए जिले में 628 करोड़ के कार्य किए। जबकि भाजपा के अब तक के साढ़े तीन साल में 43 हजार कामों के लिए 1303 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। अपना खेत अपना काम योजना के तहत पूरे पांच वर्ष में 2 करोड़ 75 लाख रुपए के कार्य कांग्रेस शासन में किए। जबकि भाजपा शासन में 1296.22 लाख रुपए के कार्य अब तक साढ़े तीन साल में किए जा चुके है।
यह भी पढ़ें

अव्यवस्थाओं की तपिश से छूटे दिव्यांगों के पसीने



गांवों में करें यात्रा

जनअभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि अगर सचिन पायलट को यात्रा करनी है तो गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाए। ऐसे हाइवे पर यात्रा करने से क्या होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने विपक्ष पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया।

Home / Kota / OMG: ताे यात्रा निकालकर कर रही कांग्रेस प्रायश्चित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो