scriptदर्द-ए-अस्पताल..एमबीएस मोर्चरी में चूहों ने कतरा शव | mouse rats bite off dead body in MBS govt hospital in kota | Patrika News
कोटा

दर्द-ए-अस्पताल..एमबीएस मोर्चरी में चूहों ने कतरा शव

एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में खराब पड़े हैं फ्रीजरमारपीट के बाद युवक की मौत का मामला

कोटाAug 19, 2019 / 09:08 pm

Rajesh Tripathi

kota news

दर्द-ए-अस्पताल..एमबीएस मोर्चरी में चूहों ने कतरा शव

कोटा. संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रविवार देर रात्रि को एक शव को चूहों ने कुतर दिया। परिजनों ने सोमवार सुबह मोर्चरी में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक को भी दी। जानकारी के अनुसार, मारपीट में घायल बूंदी कोतवाली थाना ब्रह्मपुरी मुसाफिर क्षेत्र निवासी जाहिद हुसैन (34) को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार देर रात्रि युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे मोर्चरी में शिफ्ट किया गया, लेकिन मोर्चरी में कर्मचारियों ने शव को फ्रीज में रखने की जगह ट्रॉली पर ही छोड़ दिया। रात में मोर्चरी में चूहों ने शव को दो तीन जगहों से कुतर दिया। सुबह चूहों से कुतरा शव देख परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मोर्चरी पर तैनात लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
चार्जिंग के दौरान फटा मोबाइल , 10 वर्षीय बालक झुलसा

मोर्चरी में 2 ही फ्रीजर ही चालू
मोर्चरी में शवों को रखने के लिए आठ फ्रीजर है, लेकिन दो फ्रीजर ही चालू है। ऐसे में यहां अधिक शव होने पर उनकी दुर्गति हो रही है। आसपास कचरा होने से मोर्चरी में चूहों का आतंक फैला हुआ है। जो मोर्चरी में रखे शवों को नुकसान पहुंचाते हैं।
संस्कृत महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का बहिष्कार,
छात्र मांग रहे नए भवन में पढ़ने को जगह

मोर्चरी में शव को चूहे द्वारा कतरने का मामला सामने आया है। संबंधित विभागाध्यक्ष से बात की गई, तो उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं थी। इस मामले की जांच को लेकर निर्देश दिए हैं। मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोर्चरी में फैले चूहों के निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
नवीन सक्सेना, अस्पताल अधीक्षक

Home / Kota / दर्द-ए-अस्पताल..एमबीएस मोर्चरी में चूहों ने कतरा शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो