script200 कर्मचारी निभाएंगे पालिका चुनाव में सहभागिता | Municipal election | Patrika News
कोटा

200 कर्मचारी निभाएंगे पालिका चुनाव में सहभागिता

नगर पालिका चुनाव में मतदान के लिए 200 कर्मचारी सहभागिता निभाएंगे। 160 कर्मचारी बूथों पर ड्यूटी देंगे। बाकी बचे 40 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर 4 जनों को नियुक्त किया जाएगा। इसमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय होंगे। सभी कर्मचारियों को 15 नवम्बर को चारण बस्ती के पास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कोटाNov 11, 2019 / 09:23 am

Dilip

200 कर्मचारी निभाएंगे पालिका चुनाव में सहभागिता

200 कर्मचारी निभाएंगे पालिका चुनाव में सहभागिता

रावतभाटा. नगर पालिका चुनाव में मतदान के लिए 200 कर्मचारी सहभागिता निभाएंगे। 160 कर्मचारी बूथों पर ड्यूटी देंगे। बाकी बचे 40 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर 4 जनों को नियुक्त किया जाएगा। इसमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय होंगे। सभी कर्मचारियों को 15 नवम्बर को चारण बस्ती के पास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Read more: राम मंदिर: फैसले पर धारा144 का पहरा, सोमवार तक इंटरनेट सेवाएं रहेगी ठप
निर्वाचन अधिकारी रासमुख गुर्जर ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 66 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया है। इनसे शत प्रतिशत मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के साथ एक दिव्यांग दूत को नियुक्त किया जाएगा। दिव्यांग दृत आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि होंगे। बीएलओ व दिव्यांग दूत घर से दिव्यांगों को बूथों पर लेकर आएंगे। बाद में मतदान कराने के बाद दिव्यांगों को घर तक छोडऩे भी जाएंगे।
14 को निकलेगा फ्लेग मार्ग
मतदान को लेकर 40 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 6 बूथों को अति संवेदनशील व बाकी 34 बूथों को सामान्य माना गया है। सामान्य बूथों पर 2 से 3 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जबकि बाकी अतिसंवेदनशील बूथों पर 6 से 7 पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। 14 नवम्बर को फ्लेग मार्च निकाला जाएगा। यह पूरे शहर में निकाला जाएगा। ताकि आमजन भय मुक्त होकर मतदान कर सकें।
Read more: कोटा की जनता ने तहेदिल से किया अयोध्या फैसले का इस्तकबाल, बोले- हिन्दू-मुस्लिम एकता को मिला बल
5 जोनल मजिस्ट्रेट
मतदान को लेकर 5 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के अधीन 8-8 बूथ रहेंगे। इसके अलावा 2 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक के अधीन 20-20 बूथ रहेंगे। बेगू एसडीएम को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
प्रत्याशियो ंकी बैठक लेंंगे बैठक
निर्वाचन अधिकारी रामसुख गुर्जर सोमवार सुबह 11 बजे प्रत्याशियों की बैठक उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में लेंगे। इस दौरान प्रत्याशियोंं को आचार संहिता के पालन को लेकर जानकारी दी जाएगी।

Home / Kota / 200 कर्मचारी निभाएंगे पालिका चुनाव में सहभागिता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो