8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएच 27 पर बड़ा हादसा, हैदराबाद से खीच लाई मौत

हाइवे पर हादसा, पांच की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 28 Dec 2020, 10:56 PM IST

एनएच 27 पर बड़ा हादसा, हैदराबाद से खीच लाई मौत

एनएच 27 पर बड़ा हादसा, हैदराबाद से खीच लाई मौत

कोटा. राजमार्ग 27 पर कार पलटने से हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली है। कोटा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सोमवार को सीमलिया टोल प्लाजा से आगे कराडिय़ा गांव के पास बारां से आ रही एक कार पलट गई, जिसमें सवार 12 में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल ने एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसा कार का टायर फटने से होना बताया जा रहा है। मृतक आपस में रिश्तेदार है। हादसे की सूचना मिलते ही कैथून से परिजन और रिश्तेदार एमबीएस अस्पताल पहुंच रहे थे। हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। घायलों में अपनों को तलाश रहे थे, ज्यों ही मृतकों की सूची में नाम देखकर परिजनों का धैर्य जवाब दे जाता था और सन्न रह जाते थे। हादसे का शिकार हुए कैथून निवासी मुजादीन को तो मानो मौत हैदराबाद से खीच कर ले आई है। सोमवार सुबह ही हैदराबाद से कैथून पहुंचा था और काल का शिकार हो गया। बनियानी सरपंच मोजुद्दीन भी हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए और घायलों के उपचार की व्यवस्था में जुटे हुए थे। मोजुद्दीन ने बताया कि मुजादीन सुबह पांच बजे ही हैदराबाद से कैथून पहुंचा था और दोस्तों ने बारां में रिश्तेदार से मिलने जाने का कार्यक्रम तय किया। मुजादीन ने कहा कि वह हैदराबाद से आया ही है, थकान हो रही है। मेरी गाड़ी ले जाओ, लेकिन दोस्त नहीं माने तो वह भी उनके साथ बारां के लिए रवाना हो गया। कार भी मुजादीन की थी। उधर हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त शहर जिला कलक्टर आर.डी. मीणा, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली।
बहन की सगाई की खुशियां मनाई और मौत ले गई
परवेज की बहन की रविवार को ही सगाई का कार्यक्रम हुआ था। सारे रिश्तेदार आए हुए थे और धूमधाम से सगाई का कार्यक्रम हुआ था। सोमवार सुबह रिश्तेदारों को विदा कर वह भी दोस्तों के साथ बारां चला गया, वह भी मौत का शिकार हो गया।

बारां से लौट रहे थे

पुलिस उपाधीक्षक रणविजय ने बताया कि कार में सवार कैथून निवासी रिश्तेदार बारां में पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे थे। कराडिय़ा गांव के पास कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। स्पीड इतनी तेज थी कि कार 10 से 12 बार पलटी खा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को एम्बुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। सभी मृतक कैथून कस्बे के रहने वाले हैं। सभी आपस में रिश्तेदार है। जैसे हादसे की सूचना कैथून पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
इनकी हुई मौत

मृतकों में बिलाल (40), राशिद परवेज (35),परवेज (35), मुजादीन (23), हसन (40) शामिल हैं। मुस्तफा (22), आसिफ (24), अब्दुल हलीम (25), आशिक, तालिब हुसैन (25) के अलावा अन्य 27 वर्षीय व्यक्ति को घायल अवस्था में भर्ती कराया है।