scriptहे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची | Oh God City problem has reached here | Patrika News
कोटा

हे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची

किशोरपुरा मुक्तिधाम का मामला : उपेक्षा और अव्यवस्थाओं के चलते अंत्येष्टि करना हुआ मुश्किल

कोटाDec 07, 2019 / 06:33 pm

mukesh gour

हे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची

हे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची,हे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची,हे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची

कोटा. किशोरपुरा मुक्तिधाम प्रशासन की उपेक्षा का शिकार हो गया है। यहां दिनभर आवारा मवेशी और श्वान विचरण करते रहते हैं। इस कारण दाह संस्कार करने में भी लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ता था। स्थिति यह है कि दाह संस्कार सामग्री में भी मवेशी मुंह मार देते हैं। दाह संस्कार क्रिया के दौरान दो-तीन लोग तो आवारा मवेशियों और श्वानों को भगाने में ही लगे रहते हैं। नगर निगम की ओर से किशोरपुरा मुक्तिधाम की देखरेख की जाती है। सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से आवारा मवेशी मुक्तिधाम में घुस जाते हैं, जो दिनभर इधर-उधर विचरण करते रहते हैं। मवेशी दाह संस्कार की सामग्री में मुंह मारते रहते हैं। श्वानों का आतंक तो ऐसा है कि जबर्दस्ती दाह संस्कार की सामग्री को झूठा कर देते हैं। लोगों का कहना है कि निगम की ओर से सुरक्षा गार्ड लगा दिए जाएं तो न आवारा मवेशी आएंगे, न श्वान। निगम आयुक्त वासुदेव मालावत का कहना है कि इस तरह की समस्या की जानकारी नहीं आई है। कैसे इसे रोका जा सकता है, इस बारे में चर्चा कर निर्णय किया जाएगा।

Home / Kota / हे भगवान! शहर की समस्या यहां तक आ पहुंची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो