script7 साल की मासूम बालिका से रिश्तेदार ने किया अप्राकृतिक कृत्य | old man molests 7 year girl in kota city | Patrika News
कोटा

7 साल की मासूम बालिका से रिश्तेदार ने किया अप्राकृतिक कृत्य

( old man molests 7 year girl in kota city ) कोटा शहर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 7 साल की मासूम बालिका से 50 वर्षीय रिश्तेदार अप्राकृतिक कृत्य करता रहा।

कोटाNov 25, 2022 / 12:29 am

Deepak Sharma

7 साल की मासूम बालिका से रिश्तेदार ने किया अप्राकृतिक कृत्य

7 साल की मासूम बालिका से रिश्तेदार ने किया अप्राकृतिक कृत्य

( old man molests 7 year girl in kota city ) कोटा शहर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 7 साल की मासूम बालिका से 50 वर्षीय रिश्तेदार अप्राकृतिक कृत्य करता रहा। बाल कल्याण समिति के सदस्यों को जानकारी मिली तो उन्होंने बालिका व उसके परिजनों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
बाल कल्याण समिति के सदस्य आबिद अब्बासी ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी पड़ोस में रहने वाले परिवार की 7 साल की बच्ची पर गलत नजर रखता था। वह बच्ची को बहला-फुसला कर घर ले जाता तथा अप्राकृतिक कृत्य करता। इसकी जानकारी मिलने पर समिति सदस्य पीडि़त परिवार के पास पहुंचे।
पूछताछ के बाद परिजन ने पूरा घटनाक्रम बताया। आरोपी बालिका को उसके माता-पिता को मारने की धमकी देता था। इस कारण बालिका डर व सहम गई थी। बालिका के पिता अलमारी बनाने का काम करता है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल करवा 164 के बयान ले लिए हैं।
पत्नी को छोड़ रखा, दूसरी महिला के साथ रह रहा आरोपी
आरोपी शादीशुदा तथा उसके चार बच्चे हैं। उसने पत्नी को छोड़ रखा है। वह एक अन्य महिला के साथ रह रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Home / Kota / 7 साल की मासूम बालिका से रिश्तेदार ने किया अप्राकृतिक कृत्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो