scriptरातभर जागे अधिकारी, फिर भी अधूरा रहा काम…आखिर क्या है मामला? जानने के लिए पढि़ए पूरी खबर… | Overnight awake officer, still incomplete work ... What is the matter | Patrika News
कोटा

रातभर जागे अधिकारी, फिर भी अधूरा रहा काम…आखिर क्या है मामला? जानने के लिए पढि़ए पूरी खबर…

वार्डों के सीमांकन के प्रकाशन का काम नहीं हो पाया पूरा….निगम के अधिकारी अंतिम रूप देने में जुटे रहे…पुराने मेला प्रकोष्ठ में….

कोटाJul 06, 2019 / 01:34 am

Anil Sharma

kota

nagar nigam kota office

कोटा. नगर निगम के अधिकारी शुक्रवार को भी पुराने मेला प्रकोष्ठ में देर रात तक वार्डों के सीमांकन के कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे रहे, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। इस कारण प्रकाशन नहीं किया गया।
read more : राजावत के खिलाफ जांच शुरू, बोले, मुझे फांसी पर चढ़ा दो…


आयुक्त नरेन्द्र गुप्ता व उपायुक्तों ने भी देर रात सीमांकन के कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों का कहना है कि वार्डों के सीमांकन का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कुछ वार्डों की सीमाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस कारण देरी हो गई है।
read more : कॉलोनियों में पानी भरा तो विधायक का पारा चढ़ा, अधिकारियों को फटकारा…लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर…

कोटा दक्षिण में 38 वार्ड प्रस्तावित है। उत्तर में 36 से 37, लाडपुरा में 20 तथा रामगंजमंडी में 6 वार्ड प्रस्तावित है। सीमांकन के प्रकाशन के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी।
read more : सावधान ! कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर…

भाजपा ने समितियां गठित की
शहर अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय के नेतृत्व में निगम के वार्डों के परिसीमन एवं चुनाव प्रबंधनों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रबंधन समिति की घोषणा की है। जो भाजपा की ओर से नगर निगम कोटा के वार्डों के पुनर्गठन एवं वार्डों में बूथों के पुनर्गठन, मतदाता सूची निर्माण प्रक्रिया आदि कार्यों की पार्टी की ओर से निगरानी एवं कार्रवाई की जाएगी।
read more : महिला के साथ रंगरेलिया मनाने के आरोप झेल रहे सीआई को अफसरों ने दिखाया पुलिस लाइन का रास्ता.. महकमे में कई फेरबदल…
समिति अध्यक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय होंगे तथा विशिष्ट सदस्य के रूप में विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, मदन दिलावर, महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, पूर्व विधायक भवानीसिंह राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, मंत्री छगन माहुर, शहर महामंत्री अरविन्द सिसौदिया, जगदीश जिंदल, अमित शर्मा, सुमन श्रृंगी, योगेन्द्र खींची, रविन्द्रसिंह सोलंकी एवं बृजमोहन सेन को सम्मिलित किया गया है।

Home / Kota / रातभर जागे अधिकारी, फिर भी अधूरा रहा काम…आखिर क्या है मामला? जानने के लिए पढि़ए पूरी खबर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो