24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: कोटा में कहर बरपा रही यह खतरनाक बीमारी, हर दिन उजड़ रहा परिवार

कोटा में इस बीमारी का कहर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दो जनों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग इसे रोकने में नाकाम रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 19 Oct 2017, 2:42 PM IST

Dengue

कोटा में शिवपुरा निवासी संदीप रावत सहित एक छात्रा की मौत हो गई।

कोटा . डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को डेंगू से दो जनों की मौत हो गई। शिवपुरा निवासी मृतक संदीप रावल (28) नगर निगम में फायरमैन था। उसे सोमवार को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में कार्ड टेस्ट में डेंगू पाया गया। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

Read More: राष्ट्रीय दशहरे मेले में पहले दी तीसरे मर्डर की धमकी, फिर चाकूओं से ताबडतोड़ वार कर दिया वारदात को अंजाम

इसी तरह झालावाड़ के चंदा महाराज की पुलिया निवासी गरीमा प्रजापति (15) की भी एमबीएस अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पहले 2-3 दिन बुखार आने पर झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ज्यादा खराब होने बुधवार सुबह कोटा रैफर किया। एमबीएस अस्पताल में शाम को उसकी मौत हो गई। गरिमा निजी स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। इधर, डेंगू के बुधवार को 18 नए मामले सामने आए। इनमें कोटा के 11, बूंदी के 3, झालावाड़ 2, बारां के 2 रोगी शामिल रहे।


न्यू इमरजेंसी वार्ड चालू, मरीजों को किया शिफ्ट
कोटा. नए अस्पताल में बुधवार को न्यू इमरजेंसी वार्ड को चालू कर दिया गया। इसमें मौसमी बीमारियों के मरीजों को शिफ्ट कर भर्ती किया है। वार्ड के चालू होने पर मेडिसिन वार्ड में बैंचों पर उपचार करवा रहे मरीजों को राहत मिली। यह २० बेड का वार्ड है। इसके अलावा पीडियाट्रिक वार्ड से कुछ बच्चों को जिरियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Read More: कोटा जिला कलक्टर से बोले सांसद ओम बिरला लोग मर रहे, अब भी एप्रूवल लोगे क्या, पैसे न हो तो सांसद कोष से दे दूं

पीडियाट्रिक में बैड पर्याप्त नहीं होने पर एक पलंग पर दो बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि पहले दिनों सांसद ओम बिरला व विधायक संदीप शर्मा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया था। इसमें कार्मिकों के नहीं होने से वार्ड चालू नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद बुधवार को वार्ड को चालू करवा दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग