scriptग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे लॉक डाउन के साथ कुम्भ में प्रवेश करेंगे,ग्रहों का राशि परिवर्तन | planet transit 2020 rashi parivartan zodiac sign of mars mercury sun | Patrika News
कोटा

ग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे लॉक डाउन के साथ कुम्भ में प्रवेश करेंगे,ग्रहों का राशि परिवर्तन

planet transit 2020 मई के महीने में ये तीन बड़े ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन

कोटाMay 03, 2020 / 11:55 pm

Suraksha Rajora

ग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे लॉक डाउन के साथ कुम्भ में प्रवेश करेंगे, ग्रहों का राशि परिवर्तन

ग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे लॉक डाउन के साथ कुम्भ में प्रवेश करेंगे, ग्रहों का राशि परिवर्तन

कोटा . मई का महीना हर व्यक्ति के लिए बहुत ही खास रहेगा। मई में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि अपनी चाल बदलेंगे ग्रहों का राशि परिवर्तन के साथ वक्री और मार्गी होना सभी राशियों पर असर देगा। 4 मई सोमवार की रात 09 बजकर 04 पर ग्रहों का सेनापति साहस और पराक्रम का प्रतीक मंगल राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा।
ये परिवर्तन देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहेगा। दुनियाभर में आर्थिक संकट पर नियंत्रण होने लगेगा। प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होगी। कुंभ में मंगल 18 जून 2020 तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को लाल ग्रह के रूप में भी जानते है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं।
मकर राशि में मंगल के साथ गुरु और शनि की युति बनी हुई है। मंगल के निकलने के बाद गुरु और शनि मकर राशि में रह जाएंगे। 11 मई की शाम शनि और 14 मई की रात गुरु ग्रह वक्री हो जाएगा। इसके बाद ये दोनों ग्रह मकर राशि में एक साथ वक्री रहेंगे।
जानते है ज्योतिषाचार्य अमित जैन से सभी 12 राशियों पर कुंभ राशि के मंगल का असर…

मेष: धन प्राप्ति के योग लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा।
उपाय नित्य हनुमान चालीसा करें।
वृष: बुद्धिबल ओर सकारात्मकता बढ़ेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय गाय को गुड़ दे।

मिथुन: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भाई-बंधुओं से सुख, आय के साधन बढ़ेगे।
उपाय नित्य सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कर्क: आय में वृद्धि ,रुके धन मिलेगा। पेट संबंधी रोग परेशान करेंगे।
उपाय शिव जी को जल में शहद मिलाकर चढ़ाए
सिंह: गुस्से पर काभू, वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेंगे।
उपाय नित्य सूर्य अर्क दे

कन्या: किसी पुराने रोग उबर सकता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पायेंगे।
उपाय मंगलवार को लाल फल का दान करें।
तुला: धन लाभ,व्यापार बढेगा।पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। खर्चों में भी वृद्धि के आसार हैं।
उपाय नित्य शहद का सेवन करे।

वृश्चिक:क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करे और तबीयत का ध्यान रखें।
उपाय 5 पाठ हनुमान चालीसा के करे।
धनु: भाग्य में वृद्धि , संतान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। मान यश बढेगा।
उपाय मंगलवार मीठी रोटी गाय को दे।

मकर: सुखों ,व्यापार में वृद्धि
होगी,प्रमोशन के योग बन रहे है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय बजरंग बाण का पाठ करे।
कुंभ: सम्मान एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
उपाय नित्य सिंदूर का तिलक लगाएं।

मीन: खर्चों में वृद्धि, भाग्य का साथ कम मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
उपाय लाल वस्तुओं का दान करें

Home / Kota / ग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे लॉक डाउन के साथ कुम्भ में प्रवेश करेंगे,ग्रहों का राशि परिवर्तन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो