लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने में मास्क कारगर सिद्ध हो रहे हैं। अब तक कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में 4 लाख से अधिक मास्क वितरित किए जा चुके हैं। आवश्यकता हुई तो और मास्क उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम मास्क बनवाने में तेजी लाने को कहा।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना नियंत्रित करने में जुटे पुलिसकर्मियों फेस शील्ड उपलब्ध करवाई जाएगी। सब्जी विक्रेताओं व रेहड़ी वालों को मास्क व सैनेटाइजर पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।
तकनीकी विश्वविद्यालय ने बनाया टच लैस सेनेटाइजर डिस्पेंसर
नरेगा में करवाएं नहरों की सफाईलोकसभा अध्यक्ष ने संभागीय आयुक्त को कहा कि नरेगा में नहरों की सफ ाई कार्य भी सम्मिलित किया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में जहां भी एक्सीडेंट पॉइंट हैं, उन्हें चिन्हित करें। केंद्र सरकार की एक योजना से इन पाइंट्स को खत्म करने के लिए फंड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने कोटा-केशवरायपाटन-दौसा मार्ग को भारतमाला प्रोजेक्ट से जोडऩे की संभावना तलाशने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।