26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : जल्दी करें, पुलिस लौटा रही गुम हुए मोबाइल, यहां मिलेंगे

रामगंजमंडी. कोटा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल गुम हुए उनके लिए अच्छी खबर है। पुलि‍स अब ऐसे मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिक को लौटाने जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 21 Jan 2019, 8:12 PM IST

 Lost Mobile, Stolen Mobile

Good News : जल्दी करें, पुलिस लौटा रही गुम हुए मोबाइल, यहां मिलेंगे

रामगंजमंडी. कोटा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल गुम हुए उनके लिए अच्छी खबर है। पुलिस ने ऐसे मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर ली हैं। वर्तमान में इन मोबाइलों का कोई दूसरा व्यक्ति अवैध रूप से उपयोग कर रहा है। पुलिस अब ऐसे व्यक्तियों से सम्पर्क कर समझाइश करेगी और मोबाइल थाने में जमा करवाएंगी। पुलिस बरामदगी कार्य में जुट गई है।

Read More: मजिस्ट्रेट के घर में घुसकर काट ले गए चंदन के पेड़, 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सकी कोटा पुलि‍स

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले के 16 ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र से तीन साल में 447 मोबाइल गुम होने के प्रकरण दर्ज हुए थे। इनमें से 310 मोबाइल चालू हालत मिले जबकि, शेष मोबाइल बंद होने से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। पुलिस ने इन मोबाइलों का अवैध रूप से उपयोग करने वाले व्यक्ति का नाम व लोकेशन ट्रेस कर सभी संबंधित पुलिस थानों में भेज दिए हैं। अब इन लोगों की समझाइश कर मोबाइल थाने में जमा करवाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उक्त मोबाइल मालिक को पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल सौंपा जाएगा।

Akbar vs Pratap : राजस्थान में फिर छिड़ा संग्राम, अकबर महान या राणा प्रताप, रण में उतरी भाजपा-कांग्रेस

जिनका बिल उनके दर्ज हुए प्रकरण
पुलिस थाने में केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के प्रकरण दर्ज हुए हैं जिनके पास मोबाइल खरीद का बिल था। ईएमआई नंबर के आधार पर गुम हुए मोबाइल का अवैध रूप से उपयोग करने वाले व्यक्ति का पुलिस जांच में खुलासा हुआ है। उपभोक्ताओं को अपने गुम हुए मोबाइल वापस लेने के लिए अपने क्षेत्र के पुलिस थाने में जाना होगा और मोबाइल बिल दिखाना होना। इसके बाद पुलिसकर्मी जांच कर उपभोक्ताओं को मोबाइल लौटाएगी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग