scriptकोटा में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से फूटा गुस्सा, ऊंट लेकर चला कार… | Protest against inflation in Kota | Patrika News
कोटा

कोटा में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से फूटा गुस्सा, ऊंट लेकर चला कार…

महंगाई के विरोध में राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, निकाली अनूठी रैली

कोटाJul 04, 2020 / 08:23 pm

Dhirendra

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से फूटा गुस्सा

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से फूटा गुस्सा

कोटा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली को रवाना किया। कार्यकर्ता यहां से ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी के साथ रैली के रूप में रवाना हुए। बैलगाड़ी में कार की सवारी करते हुए दिखाया। कई कार्यकर्ताओं ने ऊंटगाड़ी में सफर कर विरोध प्रकट किया। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई छावनी चौराहे पर पहुंची। जहां भाकर ने केंद्र सरकार का विरोध जताते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने की मांग की।
केंद्र सरकार ने जनता पर डाला बोझ: भाकर


प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लॉकडाउन के पिछले तीन महीनों के दौरान केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों और केंद्रीय उत्पाद शुल्क में बार-बार बढ़ोतरी कर रही है। इससे आम जनता पर बोझ पड़ रहा है। देशवासी कोरोना महामारी तथा आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर कोविड-19 महामारी के कारण पहले से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को मुश्किल में डाल दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने बताया कि यह अभियान प्रदेश में निरंतर जारी रहेगा।
अनहोनी की सूचना पर महिला की ऐसे आई मौत, जानकर रह जाओगे दंग…

केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से घटाए कीमतें

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि हाड़ौती में किसानों द्वारा खरीफ की फ सलों की बुवाई शुरू की गई है। इसके कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश मालवीय, महेश आहूजा, बीटा स्वामी, विनोद शर्मा, संजय यादव, अख्तर खान अकेला, संदीप भाटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चीनी उत्पादों की होली जलाई, बहिष्कार का संकल्प लिया

युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्यामसिंह जादौन के नेतृत्व में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व लाडनूं विधायक मुकेश भाकर का कुन्हाड़ी पेट्रोल पम्प, नयापुरा समेत सात जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान नयापुरा चौराहे पर चीनी उत्पादों की होली व पुतला जलाया गया। कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर श्याम मीणा, यूनुस अली, दीपक भूमलिया, मनीष मीना, शिवराज शर्मा, दीपक नागर, कृष्णा सिंगोर, यश गौतम, सुनील शर्मा, राजेश कुमार, रवि मेवाड़ी, राहिल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो