scriptJEE-Main : एनटीए ने जारी किए प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकाॅर्डेड रेस्पोंस | Question paper, answer key and recorded response released by NTA | Patrika News
कोटा

JEE-Main : एनटीए ने जारी किए प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकाॅर्डेड रेस्पोंस

4 जुलाई शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी

कोटाJul 03, 2022 / 06:59 pm

shailendra tiwari

JEE-Main : एनटीए ने जारी किए प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकाॅर्डेड रेस्पोंस

JEE-Main : एनटीए ने जारी किए प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकाॅर्डेड रेस्पोंस

कोटा. जेईई-मेन का पहला चरण 23 से 29 जून के मध्य हो चुका है। इसमें 9 लाख 20 हज़ार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हुए। जेईई-मेन एग्जाम पूर्णतः कम्प्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए ने पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र, रिकाॅर्डेड रेस्पोंस के साथ जेईई मेन जून के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
विद्यार्थियों को आंसर-की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, विद्यार्थी 4 जुलाई को शाम 5 बजे तक आंसर-की को चैलेन्ज कर सकता है। साथ ही, विद्यार्थी अपने प्रश्नपत्र व रिकाॅर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकता है।
विद्यार्थी जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, जन्मतिथि भरकर प्रश्नपत्र व रिकाॅर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्नपत्र एवं रिकाॅर्डेड रेस्पोंस में विद्यार्थी दिए गए प्रश्न के उत्तर व उत्तरों का स्टेटस भी जारी किया गया है। विद्यार्थी प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न, उसकी क्वेश्चन आईडी व उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दर्शाया गया है।
आंसर-की चैलेंज करने की प्रक्रिया

विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित है। उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रूप में मिलेगा। विद्यार्थी इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है।
संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है। प्रत्येक चैलेन्ज किए गए क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को दो सौ रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रूप में देना होगा। यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है। विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है। साथ ही, चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है। जेईई-मेन जून अटेम्प्ट का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।

Home / Kota / JEE-Main : एनटीए ने जारी किए प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकाॅर्डेड रेस्पोंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो