scriptRajasthan weather forecast : अगले तीन-चार दिन राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Rain in Rajasthan Due to rain, chill increases | Patrika News
कोटा

Rajasthan weather forecast : अगले तीन-चार दिन राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

बारिश से ठिठुरन बढ़ी, छाएगा कोहराबीते 24 घंटे में 4.5 एमएम बारिश दर्ज

कोटाNov 16, 2020 / 08:16 pm

shailendra tiwari

अगले तीन-चार दिन राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

अगले तीन-चार दिन राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

कोटा. पश्चिम विक्षोभ के कारण शहर में रविवार रात बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। रविवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। रात साढ़े दस बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। सोमवार सुबह तक कहीं तेज, कही रिमझिम बारिश होती रही।
बारिश के कारण सड़कें गीली हो गई। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों की मानें तो बारिश होने से आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ेगा। बारिश के कारण वातावरण में नमी होने से मौसमी बीमारियां भी बढ़ेंगी।
खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ेंगे। हालांकि हल्की बारिश किसानों के लिए अच्छी है। किसानों का कहना है कि खेतों में अभी गेहूं रेलने का कार्य किया जा रहा है। बारिश से इसमें मदद मिलेगी। वहीं, चना, लहसुन व सरसों की फसल उग आई है।
उनमें बारिश की दरकरार थी, जो पूरी हो गई। बारिश के कारण शहर में दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम विजिबिलिटी 3 हजार मीटर रही।
इधर, जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव अब खत्म हो गया। आगामी चार-पांच दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। एक बार फिर उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों में आगामी दो दिनों में सुबह हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने के आसर हैं।

Home / Kota / Rajasthan weather forecast : अगले तीन-चार दिन राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो