22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस दिवस: 25 साल की नौकरी में वर्दी पर नहीं लगने दिया दाग, 287 जवानों का आईजी ने किया सम्मान

नौकरी में आने के बाद लम्बे समय तक बेदाग और उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 16 Apr 2018, 1:08 PM IST

kota police

कोटा. नौकरी में आने के बाद लम्बे समय तक बेदाग और उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सेवाकाल के हिसाब से सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा और खेल में बेहतर परिणाम देने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। पुलिस कर्मियों का यह सम्मान सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस दिवस के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत परेड के निरीक्षण के साथ हुई। पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल ने परेड़ का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक विजय शंकर शर्मा ने किया। समारोह के दौरान 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने पर कोटा रेंज के 68 पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह,18 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 100 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह व 9 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने पर 108 पुलिसकर्मियों को आईजी विशाल बंसल ने उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए।

उत्कृष्ट सेवाएं देने पर 17 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन सामान्य जन को पुलिस कार्यों में सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इधर पुलिसकर्मियों के बालकों को शिक्षा के क्षेत्र मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन व खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाले प्रेरणा के स्रोत
कार्यक्रम में आईजी विशाल बंसल ने कहा कि बेदाग व उत्कृष्ट सेवा के लिए जिन पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया है वे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अन्य सभी को भी इनसे प्रेरित होकर इसी तरह से काम करना चाहिए। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमन भैमिया ने कहा कि सम्मान से न केवल उत्साह बढ़ता है वरन् और बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) समीर कुमार दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) उमेश ओझा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपाल कानावत, पुलिस उप अधीक्षक, थानाधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी व सीएलजी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अम पंचौली ने किया।

रक्तदान शिविर का भी आयोजन
पुलिस दिवस पर पुलिस लाइन में और आरएसी की ओर से आरएसी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियो व आरएसी के जवानों ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।