8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पम्प पर डकैती के आरोपी गिरफ्तार

निशानदेही से बरामद की पिस्तौल, कार व अन्य सामग्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 7 Mar 2021, 10:14 PM IST

पेट्रोल पम्प पर डकैती के आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पम्प पर डकैती के आरोपी गिरफ्तार

कोटा मण्डाना. कोटा-झालावाड़ राजमार्ग पर बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर गत 11 फरवरी को पंपकर्मियों से मारपीट कर हथियार की नोंक पर एक लाख रुपए से ऊपर की डकैती की वारदात अंजाम देने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण शरद चौधरी ने बताया कि मण्डाना बाइपास स्थित गोविन्दम पेट्रोल पम्प पर गत 11 फरवरी को पम्पकर्मियों से मारपीट कर हथियार की नोंक पर एक लाख रुपए से ऊपर की डकैती की वारदात को हुई थी। पुलिस निरीक्षक जिला विशेष शाखा रामलक्ष्मण एवं मण्डाना थानाधिकारी महेश करवाल के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम व साइबर सेल टीम से भूपेन्द्र कुमार नागर को शामिल कर विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम ने तकनीकी एवं आसूचना के आधार पर अज्ञात बदमाश का करीब 500 किमी का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के सुपरविजन एवं पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी महेश करवाल की टीम बदमाशों को पकडऩे में जुटी हुई थी। अनुंसधान मेव गैंग के सदस्य फिरोज खान उर्फ सरकार पुत्र खुर्शीद निवासी मन्नाका, सोयल खान पुत्र उन्नस खान निवासी मेव मोहल्ला जटियाना तथा जावेद पुत्र सद्दीक निवासी मेवाड़ीयान का बास चान्दुकी जिला अलवर को जिला जेल राजगढ़ मध्यप्रदेश से प्रोडक्शन वारन्ट पर गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड पर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदी से वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा मय 6 जिन्दा कारतूस, लोहे का सरिया, कार एवं नकद राशि बरामद की है।