3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Robbery: न खतरे का सायरन और न ही सुरक्षा गार्ड, डकैती से पहले कंपनी ने हटाया गनमैन

तीन मिनट में 27 किलो सोने की लूट पुलिस और आमजन के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Jan 2018, 11:09 AM IST

 Robbery

कोटा . नयापुरा स्थित मणप्पुरम् गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों द्वारा तीन मिनट में करोड़ का 27 किलो सोना लूटने की घटना से कोटा में सनसनी फैल गई। सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देना पुलिस और आमजन के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस जहां इस लूट को मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है।

Robbery: पुलिस की नाक के नीचे से 3 मिनट में 4 डकैतों ने लूटा 8 करोड़ का सोना

कम्पनी प्रबंधन भले ही वारदात में कोई अपना शामिल होने की आशंका जता रही हो लेकिन सच यह है की लुटरों के डकैती में सफल होने में प्रबंधन की गंभीर लापरवाही साफ नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रबंधन को ये भलीभांति मालूम है कि कार्यालय में काफी मूल्यवान आभूषण रखे हैं, फिर भी 15 दिन पहले गनमैन हटा दिया गया। सामान्य सुरक्षा गार्ड भी पांच दिन पहले ही तैनात किया है। जबकि कार्यालय के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाकर ग्राहकों को होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगी गई है।

Robbery: पुलिस की नाक के नीचे से 3 मिनट में 4 डकैतों ने लूटा 8 करोड़ का सोना

कोई तो है साथ देने वाला

जिस तरह से इतने कम समय में लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग गए और कर्मचारियों ने सायरन भी बदमाशों के भागने के बाद बजाया। वारदात के वक्त कम्पनी में पूरी क्षमता का सोना रखा हुआ था। साथ ही बदमाशों ने जिस तरह से आकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारियों व ग्राहकों को धमकाया। पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है। बदमाशों की बोली व सीसीटीटी कैमरे में कैद हुलिए के आधार पर भी तलाश कर रही है।

Robbery: 27 किलो गोल्ड कोटा के इतिहास में सबसे बड़ी डकैती

गौरतलब है कि नयापुरा थाने से 50 मीटर दूर व उम्मेद पार्क के सामने मणप्पुरम् गोल्ड लोन कम्पनी में दोपहर 1 बजे 4 बदमाश घुसे। बदमाशों ने अंदर लगे सीसीटीवी पर स्प्रे फेंका। एक ने मुंह पर नकाब पहने हुए था। हथियारबंद बदमाशों ने अंदर मौजूद दो महिला ग्राहकों और कर्मचारियों के मोाबइल छीन लिए और सबको एक तरफ बैठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने लॉकर से सोना निकालकर अपने बैग में भरा। करीब दस मिनट में भाग गए। बदमाश जाते समय बैंक के चैनल गेट पर ताला लगाा सबको अंदर बंद कर गए। बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारियों ने सायरन बजाया। जिसे सुनकर नीचे बने स्टूडियो संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

Robbery: आंखों देखी: खौफ के साए में बीते वो 3 मिनट रात को सोने भी नहीं देते...सुनिए लोगों की जुबानी

कोटा में हैं 4 ब्रांच
कम्पनी के एरिया मैनेजर अमित जैन ने बताया कि कोटा में कम्पनी की 4 ब्रांच भीमगंजमंडी, नयापुरा, गुमानपुरा व केशवपुरा हैं। कम्पनी ग्राहकों को सोने के बदले लोन देती है। नयापुरा ब्रांच में करीब 28 किलो सोना रहता है। सोमवार को कितना था इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। कम्पनी में पहले गनमैन रहते थे, लेकिन कुछ समय से सुरक्षा गार्ड रखे हैं। वारदात के समय गार्ड था या नहीं? इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।